Skip to content
  • Saturday, 28 June 2025
  • 11:48:42 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली भारत मुख्यमंत्री विधायक शिक्षा /नौकरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ई-गवर्नेंस की ओर बड़ा कदम: अब कर्मचारियों की ‘कुंडली’ मोबाइल एप पर

RAVISHANKAR GUPTA Jun 12, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,रायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ई-गवर्नेंस के माध्यम से सुशासन को सशक्त और सहज बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। “डिजिटल प्रशासन – पारदर्शी समाधान” की नीति को आगे बढ़ाते हुए, प्रदेश सरकार ने अब कर्मचारियों की सेवा जानकारी को मोबाइल एप के माध्यम से अद्यतन करने की अभिनव पहल की है। यह प्रयास मुख्यमंत्री श्री साय की उस सोच को दर्शाता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की सुविधा, सम्मान और अधिकार सुरक्षित हों — तेज़, सरल और भरोसेमंद प्रणाली के माध्यम से। इसी कड़ी में प्रदेश के लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारियों की सीआर के लिए अब फाइलें पलटने का झंझट समाप्त हो गया है।कर्मचारियों की प्रोफाइल अब एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप पर अद्यतन (अपडेट) की जाएगी। इससे सेवानिवृत्ति, पदोन्नति, वेतन विसंगति आदि के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

नई व्यवस्था के अनुसार अब कर्मचारियों की प्रोफाइल को कार्मिक संपदा पोर्टल पर लोड और अपडेट करना अनिवार्य होगा। इसके लिए एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप और वेब पोर्टल विकसित किए गए हैं।संचालनालय कोष एवं लेखा की इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कर्मचारियों की सेवा संबंधी “कुंडली” को अद्यतन रखने में यह व्यवस्था अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। हालाँकि 2019 से कार्मिक संपदा मॉड्यूल का उपयोग किया जा रहा है, किंतु यह नवीन डिजिटल प्लेटफॉर्म कर्मचारियों को उनकी व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी जानकारी त्वरित व सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराएगा।

संचालक कोष एवं लेखा श्री रितेश अग्रवाल ने कहा कि यह पाया गया है कि कार्मिक संपदा पोर्टल पर अधिकांश कर्मचारी अपनी जानकारी अपडेट नहीं करते हैं, जिसके कारण सेवानिवृत्ति के समय उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कार्मिक संपदा मॉड्यूल में व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने की जिम्मेदारी कार्यालय प्रमुख की होती है, लेकिन इसमें समय लगने के कारण असुविधाएँ उत्पन्न होती हैं। इन समस्याओं के समाधान हेतु एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप विकसित किया गया है, जो कर्मचारियों को स्वयं लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा देता है।

 

अब सेवा संबंधी जानकारी, नामिनी परिवर्तन, बैंक खाता परिवर्तन आदि के लिए कार्यालय प्रमुख पर निर्भरता नहीं रहेगी, जिससे अनावश्यक विलंब की स्थिति में भी कमी आएगी। स्थानांतरण, वेतन निर्धारण, पदोन्नति और अन्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और प्रगति सुनिश्चित होगी। साथ ही सेवा के दौरान और सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ जैसे पेंशन, जीपीएफ, उपादान, अवकाश नगदीकरण आदि प्रकरणों का शीघ्र निराकरण संभव होगा, क्योंकि संबंधित डेटा अद्यतन रहेगा।

 

*कार्मिक संपदा एप से मिलेंगे ये प्रमुख लाभ*

 

कर्मचारियों से प्राप्त सेवा संबंधी आवेदनों का निपटारा सक्षम अधिकारी समयबद्ध तरीके से कर सकेंगे। मॉड्यूल के अद्यतन होने से वेतन विसंगति से जुड़ी समस्याएँ कम होंगी। कर्मचारी एम्प्लाई कॉर्नर मोबाइल एप या वेब एप्लिकेशन पर लॉगइन कर जानकारी स्वयं अपडेट कर सकते हैं। प्रोफाइल अद्यतन की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के उद्देश्य से यह एप और पोर्टल तैयार किया गया है। इसके उपयोग के लिए एसओपी (Standard Operating Procedure) की जानकारी https://ekoshonline.cg.gov.in/Advertisement/sop_karmik_website_merged.pdf में दी गई है।

 

साथ ही, शासकीय कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति उपरांत महालेखाकार कार्यालय में अंतिम जीपीएफ दावा को पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से प्रस्तुत करने की व्यवस्था भी तैयार की गई है। इससे दावे के निराकरण में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन जीपीएफ क्रेडिट मिसिंग मॉड्यूल भी विकसित किया गया है, जिससे कार्यालय प्रमुख और कर्मचारी सेवा काल के दौरान मिसिंग जीपीएफ एंट्री का ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का यह स्पष्ट दृष्टिकोण है कि राज्य शासन का प्रत्येक निर्णय आम जन और कर्मचारियों के हित में हो। यह डिजिटल पहल कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, प्रक्रिया में पारदर्शिता और त्वरित निपटान की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो छत्तीसगढ़ को ई-गवर्नेंस की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करता है।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद पुलिस भारत रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
हीरा ग्रुप पर गरीब किसानों के मकान तोड़ने की साजिश का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के सरकार द्वारा हॉस्पिटल को उद्योग का दर्जा देकर रियायत देने के केबिनेट के फैसले पर आभार जताया ,, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी का
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भारत रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर
सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा हुए रथ यात्रा में शामिल, विधिवत पूजा-अर्चना कर किया रथ यात्रा का शुभारंभ, पुरंदर मिश्रा अध्यक्ष जगरनाथ सेवा समिति 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर में निकली भव्य रथ यात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ऐतिहासिक परंपरा,,विधायक पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
सूरजपुर शिक्षक साझा मंच ने डीईओ की करतूतों से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को कराया अवगत,सूरजपुर में शिक्षा विभाग की साख दांव पर,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कलेक्टर एस जयवर्धन को बड़ा निर्देश…शिक्षा विभाग और युक्तियुक्तकरण समिति नहीं…अब क्रॉस डिपार्टमेंटल से जांच कराइये
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरगुजा
लखनपुर खाद की कमी पर किसानों का फूटा आक्रोश, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कोरिया छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधायक रेणुका सिंह की घोषणा से पीएम आवास पीड़ितों की खोई हुई मुस्कान वापस लौटी…
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में किताबों के बिना शुरू हुआ नया सत्र, निजी स्कूलों में पढ़ाई पर संकट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
छत्तीसगढ़
पद्मश्री कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे नहीं रहे – छत्तीसगढ़ की माटी ने खोया एक अनमोल सपूत
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile