Skip to content
  • Friday, 1 August 2025
  • 6:46:43 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025 0
Spread the love

 

 

देश में आपातकाल लगाने के कलंक की दोषी है कांग्रेस – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की ज़जीरों में कैद किया – किरण सिंह देव

भाजपा ने काला दिवस दिवस के रूप में मनायी आपातकाल की 50 वीं बरसी

लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करना ही कांग्रेस का चरित्र – वेदप्रकाश पाण्डेय

 

N bharat,,,,जगदलपुर।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा देश में जबरिया थोपे गये आपातकाल की 50 बरसी बुधवार को कालादिवस के रुप में मनाया और आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सर्वाधिक काला अध्याय निरूपित किया। भाजपा जिला कार्यालय में आपातकाल कालादिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव शामिल हुये। जहाँ किरण सिंह देव ने कहा कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का कलंक है, जिसे कांग्रेस के अत्याचारी शासन में देश व देशवासियों ने भोगा है। आपातकाल के संबंध में आज हिन्दुस्तान के प्रत्येक युवा व नागरिकों को जानना चाहिये।

 

आपातकाल कालादिवस संगोष्ठी को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को अपनी सत्ता बचाने के लिये समूचे देश को आपातकाल की कैद में डाल दिया था। लगातार 19 महीने चले आपातकाल में नागरिकों को बोलने की स्वतंत्रता नहीं थी, समाचारपत्रों में निष्पक्ष लिखने की स्पष्ट मनाही थी, लाखों लोगों को रातोंरात जेलों में बंद कर दिया गया था। जिसने भी सरकार के विरुद्ध आवाज उठायी, उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाता था। एक तानाशाही शासन कैसे होता है, यह कांग्रेस ने अपनी सरकार चलाने के लिये किया। किरण सिंह देव ने कहा कि देश के उन कठिनतम समय की कल्पना तक हम नहीं कर सकते कि देश के एक-एक नागरिक के मौलिक अधिकार तक कांग्रेस ने छीन लिये थे। आज उसी कांग्रेस के नुमाइंदे देश के लोकतंत्र को बचाने की दुहाई देकर ओछी राजनीति करने से बाज नही आ रहे। किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस के आपातकाल के कलंक को भारतीय जनता पार्टी कालादिवस कहती है। देश व समग्र देशवासियों को कांग्रेस की ऐसी काली और जघन्य करतूत की जानकारी होनी चाहिये।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने की दोषी कांग्रेस है, देश में आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने इसे स्वयं साबित किया था। देश में आपातकाल का वह भयावह दौर और कांग्रेस की ऐसी सच्चाई से समूचे देश को बारंबार अवगत होना चाहिये। महज सत्ता में बने रहने के स्वार्थ में कांग्रेस ने देश को आपातकाल की बेड़ियों से जकड़ दिया था।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव व आभार प्रदर्शन रजनीश पाणिग्रही ने किया।

 

संगोष्ठी आयोजन में प्रमुख रूप से लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, खेम सिंह देवांगन, सफीरा साहू, आर्येन्द्र आर्य, प्रदीप देवांगन,सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला,संजय चंद्राकर,अतुल सिम्हा, विपिन मालवीय,बृजेश शर्मा, त्रिवेणी रंधारी, यशवर्धन राव,दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी,विक्रम सिंह यादव,आशुतोष पाल, मनोज पटेल, श्रीपाल जैन, अभिषेक तिवारी,अमित कपूर,अविनाश सिंह, हरीश पारेख, दिलीप झा, श्याम सुंदर बघेल,आशा साहू, ममता राणा,गीता नाग, किरण सेन,वीरेन्द्र जोशी,राजेश दास, परेश ताटी,दिलीप सुंदरानी, योगेश मिश्रा,विनोद पाण्डेय, योगेश पाणिग्रही आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

_________________

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर ख़बर रायपुर पश्चिम विधायक विधायक
शिवभक्ति में लीन होगा रायपुर , नगर वासियों से कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील:- राजेश मूणत
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक धर्म धार्मिक रायपुर ख़बर विधायक
धरसींवा विधायक अनुज शर्मा प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए करेंगे श्रावणी कांवड़ यात्रा,चरौदा शिव मंदिर से सोमनाथ मंदिर तक करेंगे कांवड़ यात्रा
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर
नुवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित — उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी
डेढ़ महीना हो गए स्कूल खुले अब तक स्कूली बच्चों की किताबें नहीं मिली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर
उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं, यदि एक साल में 717 सड़क बने हैं तो उनका कार्य आदेश सार्वजनिक करे,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
नन मामले में केरल भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार आमने-सामने कौन सच्चा कौन झूठा,,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका रायपुर ख़बर
एन.एस.यू.आई प्रदेश सचिव कुणाल दुबे के नेतृत्व में जोन कमिश्नर को सौंपा गया ज्ञापन – अमलीडीह एक्सप्रेस वे जॉइंट रोड निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश नई दिल्ली भारत सांसद
आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता’: श्री साहू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ दिल्ली दुर्ग सांसद
नन गिरफ्तारी मामला विजय बघेल ने संसद में कहा क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे? कांग्रेस के जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने भ्रम फैलाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक महिला बाल विकास मंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम ओंकारेश्वर, महेश्वर और महाकाल के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
नन मामले में केरल भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार आमने-सामने कौन सच्चा कौन झूठा,,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत पर बोली भाजपा फर्जी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने ,बिना नाम पते की फर्जी शिकायतें करवा रही है:रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दुर्ग राजनीति रायपुर ख़बर
दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी, मारपीट सरकार का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile