Skip to content
  • Tuesday, 15 July 2025
  • 9:53:59 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर

आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस

RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,रायपुर/25 जून 2025। भाजपा नेताओं द्वारा अपातकाल के संदर्भ में दिये गये बयान का कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दरअसल समूची भाजपा इस समय खुद मोदी और शाह की तानाशाही के सामने डरी और सहमी हुई है। इसीलिये भाजपा नेताओं को देश की असली हकीकत नहीं दिख रही हैं। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बिना मोदी-शाह की सहमति से एक शब्द नहीं बोल सकते। छत्तीसगढ़ के निर्वाचित सांसद छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि अपने राज्य की जनता किसानों के हित में एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं रखते। धान की कीमत राज्य को खाद की आपूर्ति जैसे मसलों पर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता कुछ नहीं बोल पाते, उन्हें डर रहता है मोदी-शाह नाराज हो जायेंगे। राज्य सरकार बिना मोदी, शाह की सहमति से एक भी निर्णय नहीं ले सकती है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गयी सरकारों और जनादेश को धन बल के सहारे तथा राजभवनों से संविधानेत्तर हस्तक्षेप करवा कर सरकारों को हड़पने की भाजपा और उसकी केन्द्र सरकार के अघोषित आपातकाल के सबसे बड़े उदाहरण है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आपातकाल देश की तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार उठाया गया संवैधानिक कदम था। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन केंद्र सरकार ने आपातकाल लगाया था। आपातकाल को देश की संसद की मंजूरी के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह पर राष्ट्रपति के द्वारा लगाया गया था। वर्तमान में भाजपा की केन्द्र सरकार तो पूरे देश में अघोषित और संविधानेतर आपातकाल लगा कर रखी है। असहमति के स्वर को दबाने के लिये केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी का धौंस विपक्ष के नेताओं को दिखाया जाता है। देश की महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं की स्वात्यता को नष्ट कर दिया गया है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार हुआ है कि देश की सर्वोच्च न्यायालय के चार न्यायधीशों को अपनी बात कहने मीडिया और देश की जनता के सामने आना पड़ा। चुनाव आयोग की निष्पक्षता संदिग्ध हो गयी। समाचार माध्यमों की स्वतंत्रता लगभग समाप्त की दी गयी। मोदी सरकार की मंशा और यशोगान समाचार चैनलों पर जबरिया थोपा गया एजेंडा बन गया है। देश के किसानों को 8 महिने से अधिक समय तक आंदोलन करना पड़ा, सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थी। इससे बड़ा अलोकतांत्रिक कदम और आपातकाल क्या हो सकता है कि प्रजातंत्र की सबसे बड़ी पंचायत संसद के उच्च सदन में बिना बहस विधेयक पारित करवा दिया जाता है।

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बेमेतरा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उपाध्यक्षगुरु खुशवंत साहेब जी पर हमले के दौरान वाहन चालक यशवंत गायकवाड़ जी की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
रोटरी इंटरएक्ट क्लब ऑफ रायपुर एलीट ने “थ्रेड्स ऑफ होप” पहल के तहत अंध विद्यालय, रायपुर में अपनी पहली दान अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं से मुलाकात पर भाजपा के यक्ष प्रश्न दीपक बैज ये पूछने की हिम्मत दिखा पाए कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने किसी आदिवासी को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा:केदार कश्यप
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधानसभा
मुख्यमंत्री से जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात विधानसभा भ्रमण पर आए प्रतिनिधियों ने साझा किए अनुभव, मानव सेवा के कार्यों में समाज की भूमिका की दी जानकारी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आह्वान — ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं नवा रायपुर में वेटलैण्ड एवं जैव विविधता संरक्षण पर उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधानसभा
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नवीन विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सदन मे गूंज उठे विधायक अनुज के सवाल,क्षेत्र में बिना होलोग्राम तथा मिलावटी शराब बिक्री व ग्राम नकटी (सम्मानपुर) में ग्रामवासियों को जारी नोटिस एवं धरसींवा स्थित मोहरेंगा नेचर सफारी के अवैध कटाई/परिवहन के संबंध में किया प्रश्न
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
BREKING NEWS आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला, रायपुर कलेक्ट्रेट में सतनामी समाज का प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
BREKING NEWS आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी पर हुए हमले की जांच व सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस महानिदेशक को सौंपा गया ज्ञापन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ पुलिस बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक की गाड़ी पर हमले की घटना पर विधायक दीपेश साहू ने जताई गहरी चिंता एवं कड़ी निंदा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 13, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं से मुलाकात पर भाजपा के यक्ष प्रश्न दीपक बैज ये पूछने की हिम्मत दिखा पाए कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस ने किसी आदिवासी को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा:केदार कश्यप
RAVISHANKAR GUPTA Jul 14, 2025
कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
किसानों की समृद्धि कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रही : भाजपा ,प्रदेश प्रवक्ता व किसान नेता संदीप शर्मा का बैज के कथन पर करारा पलटवार : कांग्रेस की झूठ बोलने की आदत नहीं गई, जरा भूपेश सरकार के किसान विरोधी चरित्र को भी देख लें
RAVISHANKAR GUPTA Jul 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस पत्रकार वार्ता  डेढ़ साल के भीतर भाजपा की साय सरकार ने चौथी बार बढ़ाएं बिजली के दाम, जनता की जेब में सरकार कर रही डकैती
RAVISHANKAR GUPTA Jul 12, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ मे बढ़े हुये बिजली बिल को लेकर  कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ की आम जनता के पेट पर लात मारते हुये बिजली बिल बढ़ाकर दिया बिजली का जोर का झटका.. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 12, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile