Skip to content
  • Saturday, 7 June 2025
  • 6:02:40 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई
भिलाई

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने पूर्व कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई

RAVISHANKAR GUPTA May 20, 2025 0
Spread the love

गोपनीय दस्तावेजों की चोरी का मामला: 

भिलाई।
स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई के गोपनीय दस्तावेजों की चोरी और सोशल मीडिया पर उनके सार्वजनिक प्रसारण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस गंभीर प्रकरण में पूर्व कर्मचारी ओपी मिश्रा एवं अन्य के खिलाफ नेवई थाने में FIR दर्ज कराई है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, शोध प्रकोष्ठ में कार्यरत रहे ओपी मिश्रा पर आरोप है कि उन्होंने विश्वविद्यालय के अत्यंत गोपनीय दस्तावेज—जिनमें छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त आधिकारिक पत्र भी शामिल हैं—को चोरी कर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया। यह दस्तावेज़ शासन के पत्र क्रमांक एफ/2-9/2023/तक शि./42 दिनांक 22-03-2024 से संबंधित है, जिसकी मूल प्रति की तलाश के दौरान मामला सामने आया।

कुलसचिव को स्टाफ से जानकारी प्राप्त हुई कि यह दस्तावेज ओपी मिश्रा के ट्विटर (X@opmchitrakoot, X@02dec87) और फेसबुक अकाउंट (facebook.com/omprakash.mishra.524) पर पहले से सार्वजनिक किया गया था। बाद में अवलोकन पर यह स्पष्ट हुआ कि मिश्रा ने न सिर्फ एक, बल्कि राजभवन, तकनीकी शिक्षा विभाग एवं संचालनालय से प्राप्त अन्य कई गोपनीय दस्तावेज भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।

पहले से विवादों में रहे हैं ओपी मिश्रा
यह वही ओपी मिश्रा हैं जिन्हें पहले भी विश्वविद्यालय में कार्यरत रहते हुए एक महिला सहकर्मी के साथ अभद्रता और उत्पीड़न के मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले में राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा गठित जांच समिति की सिफारिश पर तत्कालीन कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा ने मिश्रा की सेवाएं समाप्त कर दी थीं।

विश्वविद्यालय की छवि पर असर, अन्य दस्तावेजों की भी समीक्षा जारी
कुलसचिव ने बताया कि गोपनीय दस्तावेजों की सार्वजनिक पोस्टिंग से न केवल विश्वविद्यालय की गोपनीयता भंग हुई है, बल्कि इससे संस्थान की प्रतिष्ठा को भी गंभीर क्षति पहुँची है। वर्तमान में अन्य दस्तावेजों की भी समीक्षा की जा रही है कि कहीं और संवेदनशील सूचनाओं की चोरी तो नहीं हुई है।

जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
पुलिस द्वारा मामले में जाँच प्रारंभ कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने साफ किया है कि गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस तरह की हरकतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


[N. भारत न्यूज़] 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भिलाई राजनीति रायपुर ख़बर
कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराकर रहेंगे विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कुम्हारी टोल प्लाजा बंद कराने चलाया ‘‘हस्ताक्षर अभियान
RAVISHANKAR GUPTA May 24, 2025
भिलाई
भिलाई: बांग्लादेशी महिला पन्ना बीबी अवैध रूप से रह रही थी भारत में, एसटीएफ ने की गिरफ्तारी
RAVISHANKAR GUPTA May 15, 2025
भिलाई
बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
RAVISHANKAR GUPTA Mar 22, 2025
छत्तीसगढ़ दुर्ग धर्म धार्मिक भिलाई
श्री मां जगदंबा मंदिर पीएनटी कॉलोनी सेक्टर 6 भिलाई नगर में माता रानी का 50 वा वर्ष प्रकट उत्सव मनाया
RAVISHANKAR GUPTA Feb 24, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कैबिनेट मंत्री कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री राजनीति राजिम रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ग्रामीण विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव का विशाल रोड शो मीनल चौबे के पक्ष में प्रचार, सांसद विधायक गण 
RAVISHANKAR GUPTA Feb 8, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा देश धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना राजिम विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रित
RAVISHANKAR GUPTA Feb 7, 2025
BREKING NEWS उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कलेक्टर कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पुलिस बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना राजिम रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 संपत्ति के विरूपण पर की जाए आवश्यक कार्यवाही: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jan 20, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा दिल्ली देश नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर बधाई शुभकामनाएं बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भाजपा भिलाई महतारी वंदन योजना राजनीति राजिम रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jan 17, 2025
छत्तीसगढ़ देश भाजपा भारत भिलाई रतनपुर राज्यपाल रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति धनखड़ का किया आत्मीय स्वागत
RAVISHANKAR GUPTA Jan 15, 2025
आरंग उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खेल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा दिल्ली देश धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद पुलिस बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा भाजपा भारत भिलाई मनोरंजन महतारी वंदन योजना राजिम रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ से चयनित 75 बच्चे*मंत्री, टंक राम वर्मा के निवास पर हुआ विशेष आयोजन,मुख्यमंत्री ,विधासनभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री, विधायक हुए शामिल
RAVISHANKAR GUPTA Jan 8, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है
RAVISHANKAR GUPTA Jun 5, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
युक्तियुक्तकरण से 10 हजार स्कूल बंद होंगे, हजारों रोजगार समाप्त होगा, विरोध आंदोलन होगा – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 2, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी
9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile