Skip to content
  • Wednesday, 25 June 2025
  • 11:29:41 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी सूरजपुर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है

RAVISHANKAR GUPTA Jun 5, 2025 0
Spread the love

 

N bharat,,,,रायपुर/05 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार 10 हजार से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही तथा 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त कर रही है। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर, सरगुजा, जशपुर जैसे जगहों पर स्कूलों की कमी होगी, सरकार झूठ बोल रही कि स्कूल बंद नहीं होंगे। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 57000 शिक्षकों की भर्ती का वादा किया था। सरकार बनने के बाद 33000 शिक्षक भर्ती की घोषणा, इस वर्ष बजट में भी 20000 शिक्षकों की भर्ती की बात की गयी है अब 5000 शिक्षक भर्ती की घोषणा किये है, लेकिन यह शिक्षक भर्तियां नहीं करनी पड़े, इसलिये 45000 शिक्षक पद समाप्त किये जा रहे है। जब पद ही खाली नही रहेंगे तो भर्ती कहां से करेंगे? युक्तियुक्तकरण शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी कदम है। 10 हजार स्कूलों के बंद होने से रसोईया, चौकीदार, भृत्य जैसे पद भी समाप्त होंगे हजारों लोगों के रोजगार के अवसर समाप्त होंगे। 10 हजार स्कूल बंद होना सरकार की विफलता है। जबकि शराब दुकान खुल रहा है और स्कूल बंद हो रहा है। सरकार को नयी शिक्षक भर्ती करना चाहिये। इस सरकार में शिक्षा की गुणवत्ता कमजोर हो गया है। यह सरकार शिक्षा व्यवस्था को पूरा चौपट कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण सोसायटियों में अभी तक खाद, बीज पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाया है। इस वर्ष डीएपी की 4.50 लाख मीट्रिक टन की जरूरत है, अभी सिर्फ 81 हजार मीट्रिक टन ही उपलब्ध है। मानसून की दस्तक हो चुकी है। अभी तक सोसायटियो में उर्वरक पहुंच जाने चाहिये, किसान चितिंत है। सरकार नहीं चाहता किसान पूरी फसल ले पाये इसी लिये खाद बीज नहीं उपलब्ध करवाया जा रहा, ताकि पैदावार कम हो और कम धान खरीदना पड़े। कांग्रेस सभी जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपकर सोसायटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य बीज उपलब्ध करवाने की मांग करेगी।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिले। कांग्रेस के विरोध के बाद भाजपा सरकार ने किसानों से धान खरीदी की है। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान सरकार से खुश नहीं है। केंद्र सरकार के द्वारा तय समर्थन मूल्य में मात्र 69 रू. की वृद्धि अपर्याप्त है। पिछले साल धान के एमएसपी में 5.36 प्रतिशत वृद्धि हुई थी, 2183 से 117 रुपए बढ़ते हुए 2300 रुपए प्रति क्विंटल किया गया था, इस बार मात्र 3 प्रतिशत?, जबकि महंगाई वृद्धि दर लगभग 8 प्रतिशत। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने और सी 2 फार्मूले से लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने का वादा करके सत्ता में आयी मोदी सरकार ने एक बार फिर किसानों को धोखा दिया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में माहौल चल रहा है व्यापारियों के साथ मारपीट जबरदस्ती दुकान में ताला लगाना और दादागिरी करना यह गलत है। सरकार को व्यापारियों से बात करनी चाहिये और समस्या का हल करना चाहिये।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने राशन दुकानों में घटिया पास मशीनें उपलब्ध करायी है जिससे जनता को सही ढंग से राशन मिलने में दिक्कत आ रही। मैदानी और पहाड़ी इलाके मे तो मशीने काम नहीं करेगी। यह सरकार की विफलता है सरकार किसी भी कार्य को सही से निर्वहन नही कर रही है।

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक  दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मोदी राज में मीडिया, संवैधानिक संस्थायें, शिक्षण संस्थायें सभी में आपातकाल – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, रायपुर उत्तर   विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व मंत्री खेल श्री टंकराम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक
अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile