Skip to content
  • Saturday, 26 July 2025
  • 9:33:11 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा दिल्ली देश नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर बधाई शुभकामनाएं बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भाजपा भिलाई महतारी वंदन योजना राजनीति राजिम रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई

RAVISHANKAR GUPTA Jan 17, 2025 0
Spread the love

 

 

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही किरण देव भरा कार्यकर्ताओं में जोश कहा पंच से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा को ही लाना है।

 

New Bharat News,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में श्री देव को आगामी कार्यकाल के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। कार्यालय परिसर में इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओँ की करतल ध्वनि और गगनभेदी नारों के बीच श्री तावड़े ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की ओर से पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, परदे प्रभारी नितिन नबीन,पर्यवेक्षक गजेंद्र पटेल पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस,उपमुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जमवाल,संगठन महामंत्री श्री पवन साय सही सभी नेतागण ने श्री देव का अभिनंदन कर उन्हें बधाई दी। प्रदेश के सभी महामंत्री संजय श्रीवास्तव, जगदीश (रामू) रोहरा, भरतलाल वर्मा व रामजी भारती तथा रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर व रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने गजमाला पहना कर स्वागत किया।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री तावड़े ने इस दौरान राष्ट्रीय परिषद के लिए 17 सदस्यों श्री विष्णु देव साय,श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा ,सुश्री सरोज पांडे,सुश्री लता उसेंडी,श्री तोखन साहू,श्री बृजमोहन अग्रवाल,श्री विक्रम उसेंडी,श्री संतोष पांडे,श्री विजय बघेल,श्री पुन्नूलाल मोहिले,श्री दयालदास बघेल,श्री केदार कश्यप,श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,श्री खूबचंद पारख,श्री ननकी राम कंवर ,श्री देवेंद्र राजा प्रताप सिंह के नाम की घोषणा की। सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव हेतु वोट करेंगे।

 

*अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया : पारख*

सर्वप्रथम प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठन चुनाव प्रक्रिया का वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रदेश में संगठन पर्व के दौरान सदस्यता अभियान में 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित किया गया और प्रदेश में 71 हजार सक्रिय सदस्य बनाए गए। सदस्यता अभियान के बाद संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। 24,219 बूथों में से 23,400 बूथों में चुनाव हुए। प्रदेश में पहले 405 मंडल थे, जो परिसीमन के बाद बढ़कर 479 हो गए। इन 479 मंडल इकाइयों में से 416 मंडल इकाइयों का गठन हो चुका है। प्रदेश में भाजपा के सभी 36 संगठन जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधियों का चुनाव किया जा चुका है। श्री पारख ने कहा कि इस पूरे अभियान में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा की, इसले यह संगठन पर्व सफल हुआ है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा का अभेद्य गढ़ बन गया है।

 

*संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा : पटेल*

 

केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक व मप्र के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संगठन चुनाव समय पर पूर्ण होने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव में कहीं कोई अकारण दखल नहीं दी गई और परस्पर तालमेल देखने को मिला। बस्तर के सुदूर क्षेत्रों तक बूथ और मंडल इकाइयों के गठन की सराहना करते हुए श्री पटेल ने कहा कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया समयबद्ध पूर्ण होने के कारण छत्तीसगढ़ मान बढ़ा है।

 

*परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया : देव*

 

नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि पिछली बार दायित्व मिलने के बाद ही लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव, संगठन पर्व के तहत सदस्यता अभियान और संगठन के बूथ से लेकर जिला इकाइयों के चुनाव में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके सारे संगठनात्मक कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण किया और निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया। बूथ से लेकर जिला इकाइयों के गठन में कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी। इसीलिए भाजपा पार्टी विथ डिफ्रेंस है। श्री देव ने आगामी नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों की चर्चा करते हुए कहा कि ये चुनाव हमारे कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है, इसलिए इसी समन्वय के साथ काम करते हुए पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराने के लिए सभी कटिबद्ध हों। श्री देव ने मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व व संगठन के कार्य में सहयोग करने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए इसी तरह सहयोग की कामना की।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद भाजपा रायपुर ख़बर
ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश से शहर डूब गया* मीनल चौबे ने दक्षिण विधानसभा में 5000 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा की थी फिर जनता चक्का जाम क्यो कर रही,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण डॉक्टर रमन सिंह मंत्री दयाल दास सहित दिग्गज रहे मौजूद
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रोजेक्ट छाँव : पशु सखी से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक सभी ने परिजनों साथ कराया स्वास्थ्य जाँच जिला प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए छांव की तरह काम कर रहा है :- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर ख़बर विधायक
हरियर पाठशाला” योजना की हुई शुरुआत, पौधारोपण में शामिल हुए विधायक, महापौर और कलेक्टर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
क्राइम पुलिस रायपुर ख़बर
“मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, नागपुर से ट्रेन में पकड़ा गया गैंग!”
RAVISHANKAR GUPTA Jul 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile