Skip to content
  • Wednesday, 23 July 2025
  • 5:18:41 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ से चयनित 75 बच्चे*मंत्री, टंक राम वर्मा के निवास पर हुआ विशेष आयोजन,मुख्यमंत्री ,विधासनभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री, विधायक हुए शामिल
आरंग उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खेल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा दिल्ली देश धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद पुलिस बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा भाजपा भारत भिलाई मनोरंजन महतारी वंदन योजना राजिम रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए छत्तीसगढ़ से चयनित 75 बच्चे*मंत्री, टंक राम वर्मा के निवास पर हुआ विशेष आयोजन,मुख्यमंत्री ,विधासनभा अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री, विधायक हुए शामिल

RAVISHANKAR GUPTA Jan 8, 2025 0
Spread the love

 

 

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बच्चों से बोले छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया इसी आत्मविश्वास से वहां अपनी बात रखना*

 

 

New Bharat News,,,,,रायपुर।* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग’ में भाग लेने जा रहे छत्तीसगढ़ के 75 प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि सभी प्रतिभागी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं, यह प्रदेश की तरुण-पीढ़ी के लिए एक मिसाल है। श्री साय ने कहा कि सभी प्रतिभागी ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ की भावना से अपना बेहतर प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। श्री साय मंगलवार की शाम को प्रदेश के खेल व युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा के निवास में आहूत एक संक्षिप्त कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे।

 

उल्लेखनीय है कि आगामी 11 और 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम् में ‘विकसित भारत यंग लीडर डॉयलॉग’ होने जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे और पूरे देशभर के बच्चोँ से विकसित भारत कैसे बने, विकसित भारत की कल्पना क्या है, उसके बारे में चर्चा करेंगे। यह पहली बार होगा जब इतनी बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं से प्रधानमंत्री श्री मोदी इस बारे में चर्चा करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत देशभर से छात्र आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ के 75 प्रतिभागियों को नई दिल्ली के लिए मंगलवार की शाम को रवाना किया। इस मौके पर प्रतिभागियों ने भी विकसित भारत की संकल्पना पर अपने विचार भी रखे और अपने प्रेजेंटेशन के बारे में भी बताया। प्रतिभागियों ने इस मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणसिंह देव, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहिब, इंद्रकुमार साहू और प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी उपस्थित थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस मौके पर कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि विकसित भारत की संकल्पना से प्रत्यक्षत: जुड़ने, इस संकल्पना को लेकर अपनी राय रखने और प्रधानमंत्री श्री मोदी से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला है। डॉ. सिंह ने प्रतिभागियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि इस अखिल भारतीय स्तर के आयोजन में 75 छत्तीसगढ़ से प्रतिभागियों का चयन प्रदेश की युवा पीढ़ी की सकारात्मक सोच और रचनात्मकता की ऊँची उड़ान है जो आगे चलकर विकसित भारत का निर्माण करने में अपनी महती भूमिका अदा करेगी। मंत्री श्री वर्मा ने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके छत्तीसगढ़ की तरुणाई अपने प्रखर नेतृत्व की मिसाल पेश करके विकसित भारत के संकलिप को धरातल पर साकार करेगी और भारत को एक बार फिर विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करेगी।

 

*भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई*

 

भारत को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की भारत सरकार की मुहिम में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने 80 हजार से अधिक युवाओं को प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में विगत 26 एवं 27 दिसम्बर को यूथ डॉयलाग सम्पन्न हुआ। भारत को विकसित बनाने के लिए भविष्य के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण, महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार, विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि में उत्पादकता बढ़ाना, भारत को एक स्पोर्टिंग और फिट राष्ट्र बनाना, भारत को वैश्विक विनिर्माण पॉवर हाऊस बनाना, भारत को विश्व की स्टार्टअप राजधानी के रूप में विकसित करना, भारत को पूर्णतः टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाना, विकसित भारत के लिए तकनीकी, विकास भी विरासत भी की थीम पर माई भारत पोर्टल पर छत्तीसगढ़ के 3 लाख 26 हजार से अधिक पंजीकृत वालेंटियर्स एवं प्रदेश के विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए सर्व प्रथम ऑनलाइन क्वीज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के 80 हजार से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था। ऑनलाइन क्विज़ में क्वालीफाइड 6,103 युवाओं में से 635 युवाओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने संबंधी निर्धारित 10 थीम पर निबंध लेखन किया। इनमें से कुल 228 युवाओं का चयन स्टेट चैम्पियनशिप के लिए किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित स्टेट चैम्पियनशिप में युवा प्रतिभागियों ने पी.पी.टी. के माध्यम से भारत को विकसित बनाने हेतु अपना विज़न विषय विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्य के 12 विषय विशेषज्ञों ने युवा प्रतिभागियों के द्वारा प्रस्तुत विज़न पी.पी.टी. का मूल्यांकन किया। इनमें चयनित युवा मंगलवार को नई दिल्ली रवाना हुए हैं। 11 एवं 12 जनवरी को भारत मण्डपम् में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष भारत को विकसित बनाने के विज़न को प्रस्तुत करने का अवसर राज्य के युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।

—————–

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी हरेली तिहार की शुभकामनाएँ
RAVISHANKAR GUPTA Jul 23, 2025
रायपुर ख़बर
वन मंत्री के भतीजे निखिल कश्यप की सड़क हादसे में मौत, बुलेट डिवाइडर से टकराई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 23, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण  वन महोत्सव एवं एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य
VPD (वैक्सीन प्रिवेंशन डिजीज) के लिए कार्य शाला सम्पन्न हुई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज किसानों को 10.20 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.22 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लगातार मिल रही स्वीकृतियों से बदल रही आरंग विधानसभा की तस्वीर गुरु खुशवंत साहेब जी के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
अभनपुर रायपुर ख़बर
दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा: झोलाछाप डॉक्टर निकला कातिल, मरीज से ताने और ज़मीन सौदे को लेकर लिया खौफनाक बदला
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
पुलिस रायपुर ख़बर
1 माह से थाने का चक्कर काट रहे पीड़ित, अब आत्महत्या की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा नेता अपने ही सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रहे है,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile