Skip to content
  • Saturday, 28 June 2025
  • 11:23:25 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री साय की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति
रायपुर ख़बर

संतों का आशीर्वाद, जनसेवा का संकल्प: मुख्यमंत्री साय की विश्व शांति अखंड ब्रह्मयज्ञ में आस्था भरी उपस्थिति

RAVISHANKAR GUPTA Mar 29, 2025 0
Spread the love

वसुधैव कुटुंबकम् के पथ पर अग्रसर छत्तीसगढ़

भारत की सनातन परंपरा में ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना रची-बसी है। यही वह सोच है जो भारत को विश्व में अद्वितीय बनाती है – जहाँ विविध आराध्य और परंपराएँ एक ही परिवार की तरह सह-अस्तित्व में रहती हैं।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के गॉस मेमोरियल ग्राउंड में आयोजित त्रिदिवसीय ‘विश्व शांति अखण्ड ब्रह्म यज्ञ’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संतों एवं भक्तों का छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर स्वागत किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।

 

*सनातन परंपरा ने सहा हर आघात, फिर भी रही अटूट*

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतवर्ष संतों, ऋषियों और तपस्वियों की तपोभूमि रहा है। प्राचीन काल से ही सनातन परंपरा पर समय-समय पर अनेक आघात हुए, लेकिन यह परंपरा कभी नहीं टूटी। सत्य सनातन आलेख महिमा धर्म विकास समिति द्वारा आयोजित यह यज्ञ, उसी परंपरा को और भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आलेख महिमा के संतों से उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। उनका आशीर्वाद ही है जिसने उन्हें जनसेवा का सौभाग्य दिलाया। उन्होंने बताया कि जशपुर के इला गाँव, रायगढ़ के सरिया, हिमगिर आदि में संतों के आश्रम स्थापित हैं। रायपुर में भी आश्रम के लिए स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने संतों को दिया।

 

*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना बनी फिर से श्रद्धा की डगर*

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ को दोबारा शुरू कर दिया है, जो विगत सरकार के कार्यकाल में पूरी तरह बंद हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि कल ही मैंने 780 श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा पर रवाना किया, जो रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति के दर्शन कर रहे हैं। उन्हें विदा करते समय जो आत्मसंतोष मिला, वह अवर्णनीय था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है। यहाँ के जन-जन में श्रवण कुमार जैसे संस्कार आज भी जीवित हैं। तीर्थ यात्रा करवाना केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारे मूल्यों और परंपराओं का सम्मान है।

 

*श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित*

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के तहत अब तक 22,000 से अधिक श्रद्धालु भगवान श्रीराम और काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन की भी चर्चा की, जो प्रदेश की अध्यात्मिक पहचान बन चुका है।

 

कार्यक्रम को संत श्री किशोर चंद्र बाबा, संत श्री वासुदेव बाबा, संत श्री उदयनाथ बाबा एवं विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया और आयोजन की सराहना की।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद पुलिस भारत रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
हीरा ग्रुप पर गरीब किसानों के मकान तोड़ने की साजिश का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के सरकार द्वारा हॉस्पिटल को उद्योग का दर्जा देकर रियायत देने के केबिनेट के फैसले पर आभार जताया ,, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी का
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भारत रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर
सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा हुए रथ यात्रा में शामिल, विधिवत पूजा-अर्चना कर किया रथ यात्रा का शुभारंभ, पुरंदर मिश्रा अध्यक्ष जगरनाथ सेवा समिति 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर में निकली भव्य रथ यात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ऐतिहासिक परंपरा,,विधायक पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
रायपुर ख़बर
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
रायपुर ख़बर
24 उप निरीक्षकों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
शिक्षकों से अपराधी जैसा बर्ताव, जिले में पद रिक्त फिर भी जबरिया जिला बदर किए जा रहे, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अन्यायपूर्ण, ठेके पर वसूली गिरोह चला रही है सरकार,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile