Skip to content
  • Tuesday, 22 July 2025
  • 7:39:41 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस
कांग्रेस क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर

छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस

RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025 0
Spread the love

 

 

खराब कानून व्यवस्था को लेकर न्यायालय की सख्त टिप्पणी के बाद भी कोई सुधार नहीं, गृह मंत्री इस्तीफा दे

 

N bharat,,,,रायपुर/। प्रदेश में लगातार हो रही हत्या, चाकूबाजी, लूट, बलात्कार, गोलीबारी की घटना को भाजपा सरकार की नाकामी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांत था भाजपा सरकार में यहाँ जंगलराज कायम हो गया है। गुंडा, मवाली, नशेड़ी खुलेआम अपराध कर रहे है। कानून नाम की चीज नहीं है, यूपी बिहार की तरह बाहुबली माफिया राज कायम हो गया। यूपी बिहार की तर्ज पर हत्या कर थाना के समीप लाशे कार से फेंकी जा रही है। ये बेहद डरावनी है। रोज बलात्कार, चोरी, डकैती, अपहरण, गोलीबारी हो रही है। आम नागरिक घर बाहर असुरक्षित महसूस कर रहे है। बेटियां स्कूल कॉलेज जाने से डर रही है। आमजन घर से बाहर निकलने में डर रहे है। नशीले वस्तुओं की अवैध बिक्री थाना एवं प्रमुख चौराहों के बगल में हो रही है। सरकार का नियंत्रण अपराधियों में नहीं है। प्रशासन मूकदर्शक बनी बैठी है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राजधानी रायपुर में जिस प्रकार से हत्या, बलात्कार, लूट, चाकूबाजी, डकैती, अपहरण की घटना हो रही है, समझ सकते हैं कि प्रदेश में दूरस्थ अंचलों में क्या हालात होंगे? राजधानी में मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं, उसके बाद यहां कानून व्यवस्था अपराधियों को नियंत्रित नहीं कर पा रही, तो प्रदेश के बाकी जिला तो भगवान भरोसा है। रायपुर के डीडी नगर में संदूक में लाश मिला, कबीर नगर में हत्या कर कार से लाश फेंकी गई, जशपुर में मां और उसके दो बच्चे को मार कर रेत में गड़ा दिया गया, रायपुर में ही मां बेटे की हत्या, सूरजपुर में बंदूक की नोक पर शिक्षिका के गले से चैन खींच लिया गया। सक्ति में कुल्हाड़ी से खुले आम युवक पर हमला किया गया। राजनांदगांव में रेत तस्करों ने गोलीबारी की, धमतरी में चाकू बाजी की घटना हुई। सरगुजा में पुलिस के आरक्षक को रेत तस्करों ने वाहन से कुचल दिया, गरियाबंद में रेत तस्करों ने पत्रकारों पर प्राणघातक हमला किया। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है, कानून सुस्त है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। माननीय न्यायालय की कानून व्यवस्था पर सख्त टिप्पणी के बाद भी गृहमंत्री की जिम्मेदारी विजय शर्मा निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। भाजपा सरकार के 17 महीने में ही प्रदेश की जनता भयभीत हो गई है हर 3 घंटे में एक महिला से बलात्कार हो रहा है। 8 से 9 दुष्कर्म की घटनायें रोज घट रही है और प्रदेश में प्रतिदिन हत्या की घटनाएं हो रही है सरकार के जिम्मेदार हाथ में हाथ धर कर बैठे हैं।

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण  वन महोत्सव एवं एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य
VPD (वैक्सीन प्रिवेंशन डिजीज) के लिए कार्य शाला सम्पन्न हुई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज किसानों को 10.20 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.22 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लगातार मिल रही स्वीकृतियों से बदल रही आरंग विधानसभा की तस्वीर गुरु खुशवंत साहेब जी के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
अभनपुर रायपुर ख़बर
दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा: झोलाछाप डॉक्टर निकला कातिल, मरीज से ताने और ज़मीन सौदे को लेकर लिया खौफनाक बदला
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
पुलिस रायपुर ख़बर
1 माह से थाने का चक्कर काट रहे पीड़ित, अब आत्महत्या की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा नेता अपने ही सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रहे है,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
कांग्रेस कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश जारी किए,कोयला आबंटन और पेड़ों की कटाई के भूपेश बघेल सरकार के कई दस्तावेज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा नेता अपने ही सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रहे है,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile