Skip to content
  • Friday, 1 August 2025
  • 5:12:43 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
बस्तर

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

RAVISHANKAR GUPTA Mar 22, 2025 0
Spread the love

पुनर्वास केन्द्र बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सलियों से उप मुख्यमंत्री ने किया संवाद

बीजापुर जिले के सबसे सुदूर क्षेत्र तेलंगाना के सीमा से लगे पामेड़ सहित पालागुड़ा, मारूड़बाका, भैरमगढ़ के 28 आत्मसमर्पित नक्सलियों को कौशल विकास के तहत राजमिस्त्री एवं अन्य प्रशिक्षण प्रदाय कराया जा रहा है। विगत तीन माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का स्वागत भारत माता की जय घोष करते हुए किया।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों ने उपमुख्यमंत्री से सीधा संवाद करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की जिसमें रामलू भंडारी, अर्जुन मड़काम, सोमारू माड़वी, सुखराम हेमला सहित अन्य साथियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहले के नक्सल संगठन का जीवन एक भटका हुआ और गुमराह से भरा जीवन था। उस खोखली विचारधारा को त्याग कर समाज के मुख्यधारा से जुड़कर बहुत ही बेहतर जीवन मिला लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की जानकारी के अभाव में हम रास्ता भटक गए थे किन्तु शासन के पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण कर एक बेहतर जीवन जी रहे हैं। आज शासन-प्रशासन द्वारा हमें कौशल विकास के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिससे हम आत्मनिर्भर बनकर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो सके।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनके अनुभवों को गंभीरतापूर्वक सुना और आाधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक खाता सहित सभी प्रकार आवश्यक दस्तावेज पुनर्वास केन्द्र में ही बनवाकर केन्द्र और राज्य शासन के समस्त योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने। वहीं पुनर्वास केन्द्र में उनके दैनिक दिनचर्या से अवगत होकर प्रार्थना, पूजा-अर्चना को शामिल कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने आवश्यक पहल करने, एक्सपोजर विजिट कराकर बाहरी दुनिया का भ्रमण कराने रायपुर, जगदलपुर जैसे शहर ले जाने के निर्देश दिए। ज्यादातर लोग पढ़ाई नहीं किए है उनको साक्षर बनाने के लिए आवश्यक पहल करते हुए दिनचर्या में शामिल कर खेलकूद, मनोरंजन, देशभक्ति फिल्में दिखाने सहित उनको नियमित आमदनी के स्त्रोत हासिल हो सके उस दिशा विशेष प्रयास करने के निर्देश कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को दिए। राज मिस्त्री के कार्य सीखने पर कुछ लोगों ने उत्साहित होकर कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत सिविल कार्य करेंगे ताकि व्यवसाय एवं आमदनी का स्त्रोत मिल सके।

उप मुख्यमंत्री से मिलकर सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी पी सुंदरराज, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा, डीएफओ श्री रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व श्री संदीप बल्गा सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांकेर छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग सम्मलेन सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
छत्तीसगढ़ दंतेवाडा बस्तर मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
ऑपरेशन महादेव” : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
बस्तर
: 🌸 पाट जात्रा के साथ आरंभ हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
बस्तर
बस्तर की समृद्धि और संस्कृति को बेचने के गुनहगार है भाजपा : दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 16, 2025
बस्तर
सौर ऊर्जा से रोशन हुआ आदिवासी गांव धुड़मारास, बना बस्तर का ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’
RAVISHANKAR GUPTA Jul 9, 2025
बस्तर
नक्सल प्रभावित बस्तर में विकास की नई रफ्तार: अंतिम चरण में कोठागुडेम–किरंदुल रेल सर्वे
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर
मंत्री केदार कश्यप ने जताया प्रधानमंत्री मोदी व सड़क परिवहन मंत्री गडकरी का आभार,कहा डबल इंजन की सरकार में निरंतर आगे बढ़ रहा है बस्तर
RAVISHANKAR GUPTA Jun 18, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कोरिया गरियाबंद छत्तीसगढ़ जगदलपुर जशपुर जांजगीर-चांपा जैजैपुर दंतेवाडा दुर्ग धमतरी नारायणपुर पूर्व विधायक बलरामपुर-रामानुजगंज बलौदाबाज़ार बस्तर बालोद बिलाईगढ़ विधानसभा बिलासपुर बीजापुर बेमेतरा भाजपा भिलाई महासमुंद मुंगेली मोहला मानपुर रतनपुर राजनांदगांव राजनीति राजिम रायगढ़ रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी सरगुजा सुकमा सूरजपुर
कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज 4 दिवसीय पदयात्रा पर बस्तर की समृद्धि, संस्कृति, संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 26, 2025
छत्तीसगढ़ बस्तर बीजापुर मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया: ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
नन मामले में केरल भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार आमने-सामने कौन सच्चा कौन झूठा,,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत पर बोली भाजपा फर्जी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने ,बिना नाम पते की फर्जी शिकायतें करवा रही है:रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दुर्ग राजनीति रायपुर ख़बर
दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी, मारपीट सरकार का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile