Skip to content
  • Thursday, 26 June 2025
  • 12:31:31 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज 4 दिवसीय पदयात्रा पर बस्तर की समृद्धि, संस्कृति, संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा
कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज 4 दिवसीय पदयात्रा पर बस्तर की समृद्धि, संस्कृति, संसाधन और पर्यावरण को बचाने के लिए कांग्रेस की पदयात्रा

RAVISHANKAR GUPTA May 26, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,,रायपुर/26 मई 2025। विष्णुदेव साय सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बस्तर की समृद्धि, संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक की न्याय पदयात्रा की शुरुआत हुई। 4 दिनों की इस 40 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के घेराव के साथ होगा। भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पूरा बस्तर पांचवी अनुसूची का क्षेत्र है जहां ग्रामसभाओ को विशेष अधिकार है, लेकिन भाजपा की सरकार का फोकस है केवल कमीशनखोरी के लालच में पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है, और इसी के चलते बस्तर की लौह अयस्क खदाने, बहुमूल्य कोरंडम की खदाने और बस्तर के संसाधनों को कॉरपोरेट को सौंपा जा रहा है, जिसके खिलाफ बस्तर के आदिवासियों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सवा साल के भीतर ही भाजपा का असल एजेंडा उजागर हो चुका है। जैसे ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी, हसदेव अरण्य और तमोर पिंगला क्षेत्र में लाखों की संख्या में पेड़ काट दिए गए। सीआईएल और एसईसीएल के खदानों में खनन का कार्य अडानी की कंपनी को दिया गया। हाल ही में बस्तर के बैलाडीला में चार बड़ी लौह अयस्क की खदानें निजी पूंजीपतियों को 50 साल की लिस्ट पर दिया गया है। बैलाडीला 1ए और बैलाडीला 1बी की लौह अयस्क की खदाने आर्सेलर मित्तल को, बैलाडीला 1सी की खदान रूंगटा समूह को और कांकेर के हाहालादी की खदानें सागर स्टोन को बिना ग्रामसभा के एनओसी के 50 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है। कॉर्पोरेट परस्त नीतियों का विरोध करने वाले निर्दोष आदिवासियों को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर डराया, धमकाया जा रहा है। पंचायतों पर अनुचित दबाव बनाकर मुंह बंद रखने मजबूर किया जा रहा है, जिसके चलते हजारों की संख्या में आदिवासी बस्तर से पलायन करने मजबूर है। कांग्रेस की यह पदयात्रा भाजपा सरकार के इन्हीं पूंजीवादी नीतियों के खिलाफ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार के संरक्षण में चंद कॉर्पोरेट की बूरी नजर बस्तर के संसाधनों पर है। हाल ही में स्टार बीजापुर के कोरंडम खदान से पहले सैकड़ो पेड़ों की चुपचाप कटाई कर दी गई। वन विभाग, पर्यावरण विभाग और खनिज विभाग से अब तक इस पर कोई जवाब नहीं आया है। सरकार में बैठे जवाबदार लोग अनभिज्ञ होने का दावा कर रहे हैं। सवाल यह है कि बस्तर के संसाधनों को लूटने का इस तरह का आदेश दे कौन रहा है?

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। आदिवासी मुख्यमंत्री को कठपुतली बनाकर आदिवासी विरोधी निर्णय थोपे जा रहे हैं। जल, जंगल, जमीन के अधिकार आदिवासियों से छीने जा रहे हैं। एनएमडीसी के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं करने का वादा देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान किया था लेकिन आज भी केंद्र सरकार के निजीकरण के वेबसाइट पर प्रक्रियाधीन है। भाजपा सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ को कॉर्पोरेट का चारागाह बनाने के कुत्सित प्रयास के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
शिक्षकों से अपराधी जैसा बर्ताव, जिले में पद रिक्त फिर भी जबरिया जिला बदर किए जा रहे, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अन्यायपूर्ण, ठेके पर वसूली गिरोह चला रही है सरकार,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
आपातकाल का काला अध्याय 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का सेमिनार आयोजित कर जिला स्तर पर वृहद कार्यक्रम में , विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
BREKING NEWS क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर ब्रेकिंग- पुलिस के द्वारा लगातार चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक  दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile