संवाददाता: सौरभ साहू
लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई में आयोजित स्वच्छता संगम 2025 कार्यक्रम में प्रदेश की 28 नगरीय निकायों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सूरजपुर नगर पालिका परिषद को विशेष श्रेणी पुरस्कार प्राप्त हुआ।

नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता सुरेंद्र राजवाड़े ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सरगुजा संभाग स्तर पर शिकायत निवारण, डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, स्रोत पृथक्करण, अपशिष्ट प्रसंस्करण, दर्शनीय स्वच्छता और नागरिक प्रतिक्रिया जैसे प्रमुख घटकों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह सम्मान मिला।
पुरस्कार नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला, स्वच्छता सभापति पारस राजवाड़े और पीआईयू अजय वर्मा ने प्राप्त किया।

अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने इस उपलब्धि के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सूरजपुर के नागरिकों का आभार व्यक्त किया और बधाई दी।
