
संवाददाता: सौरभ साहू
सूरजपुर, 12 अगस्त 2025 — आज सूरजपुर में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छतारू स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से रंगमंच तक निकली इस यात्रा को प्रदेश की मंत्री एवं विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृह मंत्री व वन विकास निगम अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा, जनपद अध्यक्ष संत स्वाति सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर एस. जयवर्धन, एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर, डीएफओ पंकज कमल और एसडीएम शिवानी जायसवाल भी यात्रा में शामिल हुए।
लगभग 1000 लोगों की भागीदारी वाली इस यात्रा में भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। जिले के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन सभा में जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और देश सेवा का संदेश दिया।

गौरतलब है कि 2 से 15 अगस्त तक देशभर में इसी थीम पर तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
