दिलीप गंजीर, कोंडागांव (छ.ग.) | लोकेशन – फरसगांव/आलोर
बस्तर प्रवास के दौरान शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की अध्यक्षा स्मिता सिंह और सचिव संजना सिंह को फरसगांव के पास आलोर गांव में एक मनोरोगी नवयुवती असहाय हालत में मिली। स्मिता सिंह, जो पहले भी कई मनोरोगियों का पुनर्वास करा चुकी हैं, ने तुरंत ही मदद शुरू की।
स्थानीय ग्रामीणों और कोटवार रामचंद्र से जानकारी लेने के बाद, उन्होंने कोंडागांव के शांति फाउंडेशन पुनर्वास केंद्र के संचालक यतीन्द्र छोटू सलाम से संपर्क किया। युवती को केशकाल के पास बटराली गांव से रेस्क्यू कर सरगीपालपारा आश्रम में सुरक्षित रखा गया।

इस मिशन में कौशल्या बोस, खुशबू सोनी, कपील निर्मलकर और यतीन्द्र छोटू सलाम का विशेष योगदान रहा। परिवार और ग्रामीणों ने स्मिता सिंह और शांति फाउंडेशन का आभार जताया।
स्मिता सिंह अब तक 200 से अधिक हृदय रोगी बच्चों के ऑपरेशन में सहयोग कर चुकी हैं, साथ ही बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को चिकित्सा उपकरण भी वितरित करती रही हैं। जल्द ही वह बस्तर की बहनों के लिए स्वास्थ्य अभियान और नि:शुल्क सैनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम शुरू करने जा रही हैं।
