आप देख रहे हैं – N भारत न्यूज़
📍 स्थान: फरसगांव, जिला कोंडागांव
🗓 दिनांक: 23 जून 2025
✍️ रवि शंकर गुप्ता, संपादक – N. भारत न्यूज़
➡️ अंतर्राष्ट्रीय नशामुक्त भारत अभियान के तहत फरसगांव पुलिस ने जन-जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन कर नशा मुक्ति के प्रति पूरे क्षेत्र को किया प्रेरित।
➡️ रैली में स्कूल–कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधि, गायत्री परिवार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, और आमजन बड़ी संख्या में हुए शामिल।
➡️ करीब 5000 लोगों की भागीदारी से निकली रैली ने फरसगांव की सड़कों को नशा विरोधी नारों से गुंजायमान कर दिया।
👉 कार्यक्रम का उद्देश्य:
युवाओं को नशे के अंधकार से बाहर निकालकर एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाना।
नशे से होने वाली दुर्घटनाएं, असमय मृत्यु और पारिवारिक विघटन को रोकना।
📢 जनजागरूकता के लिए हुआ यह आयोजन:
- रैली
- जुलूस
- संगोष्ठी
- भाषण
- पोस्टर-बैनर व नारे
👮♂️ आयोजन की अगुवाई में रहे:
- SP कोंडागांव श्री वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश
- ADSP कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन
- SDOP फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण
- TI संजय सिन्दे के नेतृत्व में संपूर्ण पुलिस स्टाफ सक्रिय रहा
👏 समाज के सभी वर्गों की भागीदारी:
गायत्री परिवार, स्कूल-कॉलेज स्टाफ, डॉक्टर, शिक्षक, मीडियाकर्मी, और ग्रामीण जन एक मंच पर दिखाई दिए। सभी ने फरसगांव पुलिस के इस प्रयास की खुले मन से सराहना की।
📌 नशा नहीं, नव निर्माण करें – यही है इस रैली का संदेश!
📡 ऐसी जागरूकता से जुड़ी खबरों के लिए देखते रहिए – N भारत न्यूज़

