रिपोर्टर: दिलीप गंजीर | लोकेशन: फरसगांव, जिला- कोंडागांव (छ.ग.)
: फरसगांव के जन-जन के लाडले व लोकप्रिय पार्षद विजय लांगड़े ने अपने जन्मदिन को दोस्तों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में भव्य रूप से मनाया।

:
फरसगांव स्थित विश्रामगृह में शहर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और लगातार तीन बार पार्षद रहे विजय लांगड़े जी का जन्मदिन इस वर्ष यादगार अंदाज़ में मनाया गया। सुबह से ही युवाओं द्वारा कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ शुरू कर दी गई थीं।
रात्रि 8 बजे केक कटिंग समारोह के साथ जैसे ही “हैप्पी बर्थडे टू यू” के गीत गूंजे, पूरा विश्रामगृह उत्साह और उल्लास से भर गया। विजय लांगड़े के समर्थक, मित्रगण और स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ इस मौके पर मौजूद रही।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रवि घोष ने विजय लांगड़े को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की।
राजनीति से लेकर समाज के हर वर्ग ने दिखाई उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष पात्रा, गणेश दुग्गा, विजय लांगड़े के पुराने मित्र संजय सिंह, महावीर जायसवाल, भास्कर वर्मा, समेत सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों एवं शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति रही।
स्वरुचि भोज और पार्षद का संकल्प
पार्षद लांगड़े द्वारा सभी अतिथियों के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था की गई थी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा:
“आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैं इस पावन अवसर पर शहरवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि फरसगांव के सौंदर्यीकरण के लिए मैं पूरी निष्ठा से अपना 100% योगदान देता रहूंगा।”
कोंडागांव ब्यूरो से दिलीप गंजीर की रिपोर्ट
