Skip to content
  • Thursday, 26 June 2025
  • 9:59:01 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • गोठान बंद कर दिये अब सरकार को गो संरक्षण की याद आ रही – कांग्रेस
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी

गोठान बंद कर दिये अब सरकार को गो संरक्षण की याद आ रही – कांग्रेस

RAVISHANKAR GUPTA Jun 10, 2025 0
Spread the love

 

 

गोठान से ही गायों का संरक्षण संभव, गोधाम सस्ती राजनीति के लिये

 

N bharat,,,,रायपुर/। सरकार द्वारा गायों के संरक्षण के नाम पर बनाये जाने वाले गोधाम पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि गायों और गोवंश संरक्षण की बेहतरीन योजना गौठान, गोधन न्याय योजना को बंद कर दिया। अब राज्य सरकार को गोधन संरक्षण की याद आ रही है। गौठान ऐसी योजना थी जहां ग्रामवासियों को जोड़कर गोवंश का संरक्षण किया जाता था। इस योजना में गोवंश के साथ महिला समूहों के भी आर्थिक उन्नति का मार्ग खुला था। गोधन न्याय योजना में हर आदमी का फायदा था, पशुपालक चरवाहे गोबर बेचकर मुनाफा कमा रहे थे साथ ही गायों का संरक्षण होता था और गायों को दाना, पानी मिलता था। सरकार बदलने पर राजनैतिक विद्वेष के कारण भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस योजना को बंद किया। कितना भी गोधाम बना ले आखिर में गौठान में आना ही पड़ेगा।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूर्व में घोषणा किये गये गो अभ्यारण्य का क्या हुआ? भाजपा सरकार को सवा साल में समझ आया कि भूपेश सरकार के द्वारा बनाये गये गोठान क्यों आवश्यक है? प्रदेश में गोवंश के संरक्षण के लिए हर गांव में गोठान आवश्यक है, वर्तमान सरकार तो प्रदेश के सभी विकास खंडों के सिर्फ 10 गांव में गोधाम बनाने जा रही है जिसमें मात्र 200 गायों की व्यवस्था होगी। गोठान में तो 10 लाख से अधिक गायों के लिए चारा-पानी, शेड की व्यवस्था थी। भाजपा सरकार के पास गौ सेवा के लिये कोई प्लानिंग नहीं है। कांग्रेस सरकार में 10 हजार से अधिक गौठान बने थे 3 लाख एकड़ सरकारी जमीन संरक्षित हुयी थी। गोठान में परंपरागत व्यवसाय को शुरू किया गया। तेल पेरोई, लौहार, बढ़ई को काम मिलता था। पशुधन के लिये चारा-पानी, दवाई की व्यवस्था होती थी। महिला स्वसहायता समूह दो किलो में गोबर 4 रू में गौ मूत्र खरीदी करते थे। गौठान से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते थे। भाजपा सरकार ने विद्वेष वश इसको बंद कर दिया।

 

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे पहले भाजपा ने गौशालाओं बनाकर भाजपा के नेताओं को करोड़ो का अनुदान दिया था। तब गौशालाओं में गाये मरा करती थी। बड़े-बड़े भाजपा नेताओं की गौशालाओं में गाय के हडडी, चमड़े का व्यापार किया जाता था। गायों के संरक्षण के लिये सबसे अच्छी योजना गौठान है इसे फिर से पुनर्जीवित किया जाये और गोधन न्याय योजना चालू किया जाये।

 

 

मोदी सरकार ने 11 सालों में रेल यात्रा सुविधा को बर्बाद कर दिया – कांग्रेस

रायपुर/10 जून 2025। देश में जब से मोदी सरकार बनी है रेल यात्री सुविधा बर्बाद हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार ने 11 सालों में देश की जन उपयोगी सारी व्यवस्थाओं को बर्बाद कर दिया, उनमें यात्री ट्रेन भी प्रमुख है। प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेनों के लेट लतीफी और रद्द होने के कारण परेशान है। गर्मी की छुट्टियां में लोग महीनों पहले टिकिट बुक करवा कर रखे है। छुट्टियां मना कर वापस आ रहे है, लेकिन ऐन यात्रा के दिन ट्रेनों के रद्द होने का फरमान जारी हो जाता है। मोदी सरकार ने देश की रेल सेवा को तबाह कर दिया। जिस रेल को पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारें जनहित में घाटा सह कर भी चलाती थी मोदी सरकार ने उसको नासूर बना दिया है। देश में आज कोई भी ट्रेन नहीं है जो समय पर गंतव्य के लिये चलती हो घंटो लेट लतीफी भारतीय रेल की पहचान बन गयी है। यह मोदी सरकार की तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैया है पिछले कुछ सालों से छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को बिना किसी ठोस कारण के रद्द किया जाता है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सेवा रेलवे सुविधा को समाप्त करने का साजिश रच रही है। वर्षों से भारतीय रेलवे आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता और सुलभ परिवहन का पर्याय हुआ करता था जिसे मोदी राज में रेलवे की विश्वसनीयता को खत्म करके निजी हाथों में बेचने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। बिना कोई कारण बताये, बिना किसी ठोस वजह के यात्री ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया जाता है। रेलवे द्वारा यात्री ट्रेनों को महीनों, हफ्तों तक बंद करने का फरमान जारी कर दिया जाता है। महीनों पहले यात्रा की योजना बना कर रिजर्वेशन कराये नागरिकों की परेशानी से रेलवे को और केंद्र सरकार कोई मतलब नहीं रहता है। रेलवे यात्रियों के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है।

 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश की आजादी के बाद ऐसी स्थिति केवल मोदी सरकार में आई है। जहां रेलवे की यात्री सुविधाएं इतनी ज्यादा खस्ताहाल हो गयी है। यात्री ट्रेनों को जानबूझकर रद्द किया जाता है, कभी कोयले के आपूर्ति के नाम पर, कभी कोई और कारण बता कर यह विश्वसनीय यात्री सेवा भारतीय रेल को बदनाम करने की साजिश है ताकि लोग रेलवे से ऊब जाये और रेल को भी मोदी अपने उद्योगपति मित्र अडानी के हवाले कर सके। मोदी सरकार के पहले की केंद्र सरकारें घाटा उठा कर भी रेलवे सुविधाओं का विस्तार करती रही। आजादी के बाद से रेलवे का अलग बजट बनाया जाता था, लेकिन मोदी सरकार रेलवे की यात्री सुविधाओं को समाप्त कर इसे सिर्फ मालवाहक बनाना चाहती है और बाद में रेल को निजी हाथों में सौंपा जा सके इसका रास्ता बना रही है। ऐसा इसलिये कि यात्री ट्रेनों की अपेक्षा माल भाड़े में रेलवे को 300 से 400 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा मिलता है।

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ में जंगलराज, रोज हो रही चाकूबाजी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटना,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
शिक्षकों से अपराधी जैसा बर्ताव, जिले में पद रिक्त फिर भी जबरिया जिला बदर किए जा रहे, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया अन्यायपूर्ण, ठेके पर वसूली गिरोह चला रही है सरकार,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
आपातकाल का काला अध्याय 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का सेमिनार आयोजित कर जिला स्तर पर वृहद कार्यक्रम में , विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
BREKING NEWS क्राइम छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर ब्रेकिंग- पुलिस के द्वारा लगातार चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक  दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile