Skip to content
  • Tuesday, 20 May 2025
  • 11:10:24 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मनोविकास केंद्र का अवलोकन
बलौदाबाज़ार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मनोविकास केंद्र का अवलोकन

RAVISHANKAR GUPTA Mar 29, 2025 0
Spread the love

विशेष बच्चों से आत्मीय मुलाकात, कहा – यह मानवता की सच्ची सेवा है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार में कृषि उपज मंडी परिसर में संचालित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली और अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत योग, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को देखकर मुख्यमंत्री भावविभोर हो उठे और उनकी प्रतिभा की मुक्त कंठ से सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने पूर्व में कोविड केंद्र रहे भवन को मनोविकास केंद्र के रूप में पुनः उपयोग में लाने की प्रशासनिक पहल की प्रशंसा करते हुए इसे अनुकरणीय मॉडल करार दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में समावेशिता और करुणा के भाव को बढ़ावा देते हैं। यह मानवता की सच्ची सेवा है।

इस अवसर पर विशेष बालक शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर मुख्यमंत्री साय को मंत्रमुग्ध किया, वहीं सोमनाथ साहू ने ढोलक की थाप पर जसगीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ और शेष द्वारा प्रस्तुत सूर्य नमस्कार योग प्रदर्शन को मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से सराहा और कहा कि यह बच्चों की शारीरिक और मानसिक सशक्तता का प्रमाण है।

मनोविकास केंद्र : समर्पण, संवेदना और सशक्तिकरण का संगम

जनवरी 2025 में शुरू हुआ बलौदाबाजार का मनोविकास केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के समग्र विकास और पुनर्वास के लिए एक आदर्श संस्थान बनकर उभरा है। यह केंद्र अंबुजा अडानी सीमेंट संयंत्र के सीएसआर मद से संचालित हो रहा है, और वर्तमान में 40 से अधिक बच्चों को विशेष शिक्षा, चिकित्सा सहयोग, व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा कौशल विकास की सुविधा प्रदान कर रहा है।

यहाँ बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच व बिहेवियर थेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, सिलाई, कंप्यूटर साक्षरता, बागवानी जैसे प्रशिक्षणों के साथ-साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े, आनंद यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बलौदाबाज़ार भारत भारत/पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सकरी में निकली तिरंगा यात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
बलौदाबाज़ार राजनांदगांव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय के नवीन भवन का लोकार्पण
RAVISHANKAR GUPTA May 16, 2025
बलौदाबाज़ार
बलौदाबाजार में पुलिस की सख्ती: मालवाहक वाहनों से पब्लिक परिवहन पर लगेगा अंकुश, भरवाया गया सहमति पत्र
RAVISHANKAR GUPTA May 16, 2025
बलौदाबाज़ार
जनपद सदस्य चंद्रप्रकाश टोंडे ने टूटे पुल की मरम्मत की मांग को लेकर जिला कलेक्टर से की मुलाकात।
RAVISHANKAR GUPTA May 14, 2025
बलौदाबाज़ार
सुशासन तिहार शिविर में आमजनों को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर किया जा रहा है जागरूक
RAVISHANKAR GUPTA May 11, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं बलौदाबाज़ार विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रतिभा में निखार लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनें सक्षम – खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा  ने समर कैम्प का किया शुभारम्भ
RAVISHANKAR GUPTA May 8, 2025
बलौदाबाज़ार
विकास में सुशासन की आवश्यकता” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
RAVISHANKAR GUPTA Apr 13, 2025
छत्तीसगढ़ बलौदाबाज़ार
सुशासन तिहार- 2025 ग्रामीण अंचल में सुआ नृत्य बना जनजागरूकता का माध्यम
RAVISHANKAR GUPTA Apr 9, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बलौदाबाज़ार
बलौदा बाजार जिले के ग्राम पंचायत नवापारा में “सुशासन तिहार” मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि राजस्व खेल मंत्री टंकराम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA Apr 8, 2025
बलौदाबाज़ार
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्यवाही के लिए चलाया गया विशेष अभियान
RAVISHANKAR GUPTA Apr 2, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस के बड़े बड़े पदों पर बैठे लोगों का झूठ फैलाना बेहद शर्मनाक: रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA May 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
स्काईवॉक भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile