कलयुगी बेटों की हैवानियत
संवाददाता – सौरभ साहू
तारीख – 29/09/2025
स्थान – सूरजपुर (छ.ग.)
सूरजपुर। जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाली दो दर्दनाक घटनाएँ सामने आई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के पसला और लाछा गाँव में हुई इन वारदातों ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है।
पहली घटना पसला गाँव की है, जहाँ मृतक दसरू सिंह अपने बेटे राम सिंह और नातिन के साथ रहते थे। बताया जाता है कि मृतक अक्सर शराब पीकर गाली-गलौज करता था। शनिवार देर रात विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे राम सिंह ने गुस्से में आकर गमछे से पिता का गला घोंट दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी घटना लाछा गाँव की है। यहाँ रहने वाले केवल सिंह और उसकी पत्नी रानिया के बीच भी अक्सर विवाद होता था। दोनों ही शराब के आदी थे। बीती रात शराब पीने के बाद झगड़ा इतना बढ़ा कि केवल सिंह ने टांगी से पत्नी के सिर और पेट पर वार कर दिया। इसके बाद वह सो गया। सुबह उठने पर पत्नी को मृत देख आरोपी घबरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त टांगी जब्त कर ली।
दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इन घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नशे और पारिवारिक विवादों का परिणाम कितना भयावह हो सकता है।
