मुख्यमंत्री ने चन्द्रग्रहण से पूर्व सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया

रायपुर, 7 सितम्बर 2025।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास परिसर में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर पूरे प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “गौ-सेवा करने से आत्मिक शांति और संतोष की अनुभूति होती है। यह न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि जन-कल्याण की दिशा में सकारात्मक संदेश भी देती है।”
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता का स्थान सर्वोच्च है और हमारी परंपरा हमें सिखाती है कि गौ-सेवा से समाज में सद्भाव, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार होता है।
