स्लग : आखिरकार किया गया जिला कार्यकारिणी गठन
लोकेशन : सूरजपुर
रिपोर्टर : सौरभ साहू ब्यूरो चीफ
दिनांक : 06/09/2025
सूरजपुर में लंबे समय से प्रतीक्षित भाजपा जिला कार्यकारिणी का गठन अंततः कर दिया गया। संगठन के भीतर इसको लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे। कार्यकर्ताओं में भी जिम्मेदारी बंटवारे को लेकर उत्सुकता थी। जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लगभग एक वर्ष बाद कार्यकारिणी की मांग पूरी हुई।

नई कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष सहित कुल 23 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई जिम्मेदारी मिलना उनके लिए एक चुनौती है और संगठन के कार्यों पर खरा उतरना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह कार्य करती है। परिवार में समय-समय पर जिम्मेदारियां और जवाबदेही तय होती रहती है और हर किसी को मौका दिया जाता है।
