भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने लगाया विकास कार्यो में भेदभाव का आरोप
N bharat,,,,रायपुर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुऐ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के नीतियों से किसान युवा मजदूर व्यापारी छात्र महिलाएं नाराज है ही भाजपा के नेता कार्यकर्ता भी नाखुश है।भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने लैलूंगा और धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया उन्होंने लिखा कि क्या लैलूंगा और धर्मजयगढ़ विधानसभा की जनता खराब सड़कों के कारण रोड एक्सीडेंट में बे मौत मरे,धूल खाये जमीन देकर बेघर हो जाये,डीएमएफ सीएसआर के नियम चूल्हे में जाये,इन मदो का सारा पैसा रायगढ़ में खर्च किया जाये। रवि भगत के पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी सीएसआर फंड से उनके विधानसभा क्षेत्र में किसी भी प्रकार से विकास कार्य स्वीकृत नहीं किए जाने का और भेदभाव करने का मामला सदन में उठाया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने कहा था कि भाजपा सरकार से उनके कार्यकर्ता और नेता ना खुश है यहां सरकार नाम की चीज नही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के 17 महीने में ही पूरे प्रदेश में इस सरकार को लेकर गहरी नाराजगी सामने आ रही हर वर्ग इस सरकार से नाखुश है प्रदेश की सड़कों की हालत बद बदतर हो गई है।सड़को के गड्ढों को भरने की स्थिति सरकार की नही है।सरकारी अस्पतालों में भारी अव्यवस्था है।स्कूल में शिक्षक की कमी सुविधाओ का अभाव है युवा रोजगार के आंदोलन कर रहे है।आपराधीयो पर कानून का भय खत्म हो गया है।रेत तस्करी नशीली वस्तुओं की तस्करी जोरो पर है।किसान खाद बीज संकट बिजली कटोती से परेशान है।इस सरकार से कुछ सम्हल नही रहा है।भाजपा सरकार पूरी तरह से फैल हो गई है।भाजपा नेता जो सरकार का गुणगान करते थकते नही थे वे भी समझ गए कि ये सरकार किसी काम की नही है।
