सेवानिवृत्त जज जी.सी. शील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, उपभोक्ता संरक्षण फोरम में बनाए गए प्रदेश महामंत्री एवं सलाहकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायिक सेवा से सदस्य जज के पद से सेवा निवृत्त होने के बाद अब श्री जी.सी. शील को राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम, नरेंद्र मोदी विचार मंच (छत्तीसगढ़) में प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
श्री शील, जो कि भारत माता के सच्चे सपूत एवं रामभक्त के रूप में जाने जाते हैं, रायपुर के प्रियदर्शिनी नगर के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति की जानकारी प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष रायपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
उन्होंने कहा, “आप जैसे अनुभवी एवं न्यायिक पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठजन का संगठन से जुड़ना हमारे लिए गर्व का विषय है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।”
यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा की अनुमति से की गई है। साथ ही नियुक्ति की सूचना मुख्य राष्ट्रीय संयोजक परमआदरणीय रवि चाणक्य जी को भेज दी गई है।
श्री शील की नियुक्ति से संगठन को न्याय, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों की रक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

