✍️ रिपोर्ट: सौरभ सतपथी | N. भारत न्यूज
भंवरपुर, महासमुंद |
शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दुगुनी करने का लालच देकर लाखों की ठगी करने वाले पति-पत्नी की जोड़ी को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 18.73 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरपुर की निवासी प्रार्थीया निर्मला पटेल ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपने किरायेदार लोकनाथ खुंटे और उसकी पत्नी संगीता खुंटे के झांसे में आकर 2,48,000 रुपये निवेश किए थे। दोनों ने 18 माह में पैसा दुगुना करने का झांसा दिया था। समय बीतने के बाद जब रकम वापस नहीं मिली, तो निर्मला ने पता किया और अन्य पीड़ितों की जानकारी सामने आई।
पीड़ितों में शामिल हैं:
- पिताम्बर चौधरी, ग्राम झारबंद – ₹4,50,000
- ज्योति ओगरे, भंवरपुर – ₹8,00,000
- हेमलाल बंजारा व दुर्पत लाल नायक, ग्राम रसोड़ा – ₹3,75,000
कुल ठगी की रकम: ₹18,73,000
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों का लोकेशन ट्रेस कर थाना सांकरा क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने आरोप कबूलते हुए बताया कि वे दोनों सहायक शिक्षक हैं और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में यह साजिश रची थी। उन्होंने यह भी बताया कि ठगी की रकम मुवी बनाने और निजी खर्चों में खर्च कर दी गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
- लोकनाथ खुंटे, पिता स्व. चैतु खुंटे, उम्र 39 वर्ष
- संगीता खुंटे, पत्नी लोकनाथ खुंटे, उम्र 37 वर्ष
(निवासी – सावित्रीपुर, थाना सांकरा, महासमुंद)
चौकी भंवरपुर थाना बसना में अपराध क्रमांक 236/2025 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
🔹 यह संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस की तत्परता और सजगता का परिणाम है।
