Skip to content
  • Sunday, 18 May 2025
  • 4:55:31 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार

किसानों को मिले सिंचाई परियोजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश

RAVISHANKAR GUPTA May 12, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat news,,,,रायपुर 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए और जल अपव्यय रोकने के साथ ही जल का अधिक से अधिक उपयोग कृषि कार्यों में हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के सभी बांधों की जल भराव क्षमता, वर्तमान सिंचाई स्थिति और आगामी परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नहरों के माध्यम से जल परिवहन में होने वाली हानि को रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने हेतु अंडरग्राउंड पाइपलाइन व्यवस्था के माध्यम से आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई योजनाओं में रूपांकित सिंचाई क्षमता और वास्तविक क्षमता के बीच के अंतर को कम करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में लंबे समय से अधूरे योजनाओं को पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाये।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय से योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने बड़ी परियोजनाओं में भारत सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त करने हेतु आवश्यक प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में भू-जल की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल घोषित 26 विकासखण्डो में परियोजनाओं के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने निर्माणाधीन वृहद परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिए। बैठक में सचिव जल संसाधन विभाग श्री राजेश सुकुमार टोप्पो ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निर्माणधीन एवं प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, विशेष सचिव वित्त श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, प्रमुख अभियंता श्री इन्द्रजीत उइके एवं जल संसाधन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
वार्ड क्रमांक 14 में नाली व गंदे पानी की समस्या पर विधायक दीपेश साहू ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भारत भारत/पाकिस्तान मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद
सुशासन तिहार व भूमिपूजन में जनता के बीच पहुँचे बृजमोहन अग्रवाल व् अनुज शर्मा जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना यही तो भाजपा का सुशासन है-
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने राजधानी के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया है, केवल भ्रष्टाचार किया
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक सूरजपुर
सूरजपुर में निकाली गयी तिरंगा यात्रा, “भारत माता की जय” से गूंजा शहर,, सेना के सम्मान में जिले के विभिन्न स्थानों पर निकाली तिरंगा यात्रा भारत माता की जय-जयकार और वंदे मातरम के लगे नारे ,,,
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बलौदाबाज़ार भारत भारत/पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर: राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में सकरी में निकली तिरंगा यात्रा
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2025 “संवाद से समाधान” शिविर में कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब की गरिमामयी उपस्थिति
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल छत्तीसगढ़ बिलासपुर रायपुर ख़बर
कबड्डी धैर्य, बुद्धि और शक्ति के समायोजन वाला खेल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री सूरजपुर
तिरंगा बना गर्व का प्रतीक: कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में भटगांव में ऐतिहासिक पदयात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के शूरवीरों को जनसैलाब का नमन
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
रायपुर ख़बर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात, कहा – देश को अपने वीर जवानों पर गर्व
RAVISHANKAR GUPTA May 16, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर राजनीति रायपुर ख़बर
हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Apr 29, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile