N bharat news,,,,रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग में शामिल हुए। प्रतियोगिता में श्री साव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग कबड्डी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को दिखाता है। ये देश की मिट्टी का खेल है। और यह हमारे गांवों का महत्वपूर्ण खेल रहा है। हर गांव में कबड्डी खेली जाती है। इस खेल के नियमों के बारे में सभी को जानकारी है। यह चपलता, ऊर्जा, होशियारी और शारीरिक क्षमता का खेल है। कबड्डी खिलाड़ी धैर्यवान होता है, बुद्धि और ताकत के समायोजन से सही समय का चयन कर फैसला लेता है। खेल की यह सीख जीवन के कठिन समय में काम आती है।
श्री साव ने कहा कि, मेरे पिता जी कबड्डी के बड़े खिलाड़ी थे। तब गांवों में कई बड़े बड़े आयोजन होते थे। बीच में अन्य खेलों के आकर्षण के कारण कबड्डी की लोकप्रियता कम हो गई थी। एक बार फिर यह खेल लोकप्रिय हो रहा है। कबड्डी प्रीमियर लीग का इसमें बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि, आज युवा खेल को करियर के रूप में भी देख रहे हैं।खिलाड़ी खूब खेले और जीवन में आगे बढ़े। कबड्डी को और ऊंचाई तक ले जाए। यही खिलाड़ियों को मेरी कमाना है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर श्री किशोर राय जी, श्री दीपक सिंह जी, श्री राजेश सिंह जी, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के महासचिव श्री प्रदीप कुमार यादव जी, बिलासपुर कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री जीवन मिश्रा जी, श्री हेमंत यादव जी, श्री रामकुमार टंडन जी, श्री शंकर यादव जी, श्री अमित चतुर्वेदी जी, अन्य अतिथि गण, साथी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Leave a Reply