Skip to content
  • Sunday, 27 July 2025
  • 3:24:01 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • बस्तर पण्डुम: बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ बस्तर

बस्तर पण्डुम: बस्तर के लोकगीत, राम की कथा और संस्कृति: बस्तर अब संस्कृति के रास्ते चलेगा विकास की ओर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

RAVISHANKAR GUPTA Mar 31, 2025 0
Spread the love

 

 

रायपुर 31 मार्च 2025/बस्तर क्षेत्र की कला, संस्कृति और परंपराओं के उत्सव ‘बस्तर पंडुम’ में डॉ. कुमार विश्वास द्वारा “बस्तर के राम” कथा वाचन किया जाएगा। आगामी 3 अप्रैल को होने वाला यह आयोजन, बस्तर क्षेत्र में शांति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के नए सोपान तय करेगा।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने “बस्तर पंडुम 2025” को बस्तर की आत्मा से जुड़ा एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण बताते हुए कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर की अस्मिता, आस्था और आकांक्षाओं का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ‘बस्तर के राम’ जैसे कार्यक्रम बस्तर की धरती को आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं और यह सिद्ध करते हैं कि विकास का सबसे सशक्त मार्ग संस्कृति और परंपरा से होकर जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास जताया कि यह उत्सव बस्तर को वैश्विक सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा और हमारी जनजातीय परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।

 

उल्लेखनीय है कि दंडकारण्य क्षेत्र का रामायण काल में विशेष स्थान रहा है और श्री राम ने अपने वनवास काल का कुछ समय दंडकारण्य के जंगलों में व्यतीत किया था। डॉ. कुमार विश्वास बस्तर क्षेत्र के परिपेक्ष्य में श्री राम के महत्व पर अपनी राम कथा “बस्तर के राम” का वाचन करेंगे।

 

बस्तर पण्डुम आयोजन में डॉ. कुमार विश्वास की वाणी में जब राम कथा की गूंज बस्तर की वादियों में फैलेगी तो इसमें सिर्फ शब्द नहीं बल्कि एक भावना होगी शांति, एकता और पुनर्जागरण की। इस आयोजन के माध्यम से बस्तर क्षेत्र में श्री राम के प्रवास का स्मरण कर अपनी समृद्ध पौराणिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने “बस्तर के राम” के आयोजन पर कहा कि “बस्तर पण्डुम” और “बस्तर के राम” जैसे आयोजन बस्तर क्षेत्र को भारत और विश्व से जोड़ते एक सांस्कृतिक सेतु की तरह है, जो हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बस्तर क्षेत्र के समेकित विकास के संकल्प का परिचायक है। बस्तर क्षेत्र आज गर्व से साक्षी बन रहा है कि हिंसा का अंत संभव है और शांति का मार्ग संस्कृति से होकर गुजरता है।

 

उल्लेखनीय है कि जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला, संस्कृति एवं जीवन शैली संरक्षण-संवर्धन एवं प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन द्वारा “बस्तर पण्डुम 2025” का आयोजन किया जा रहा है जिसके उ‌द्घाटन सत्र में शाम 6 बजे “बस्तर के राम” कार्यक्रम किया जाना निर्धारित है।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद भाजपा रायपुर ख़बर
ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश से शहर डूब गया* मीनल चौबे ने दक्षिण विधानसभा में 5000 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा की थी फिर जनता चक्का जाम क्यो कर रही,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण डॉक्टर रमन सिंह मंत्री दयाल दास सहित दिग्गज रहे मौजूद
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रोजेक्ट छाँव : पशु सखी से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक सभी ने परिजनों साथ कराया स्वास्थ्य जाँच जिला प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए छांव की तरह काम कर रहा है :- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर ख़बर विधायक
हरियर पाठशाला” योजना की हुई शुरुआत, पौधारोपण में शामिल हुए विधायक, महापौर और कलेक्टर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
बस्तर
: 🌸 पाट जात्रा के साथ आरंभ हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile