Skip to content
  • Monday, 28 July 2025
  • 6:22:29 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर

प्रधानमंत्री मोदी के आर्थिक सुधारों से भारत बनी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RAVISHANKAR GUPTA Mar 31, 2025 0
Spread the love

 

 

रायपुर,  के कारण भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। जीएसटी और कर सुधारों ने टैक्स व्यवस्था को सरल बनाया है और राजस्व संग्रहण को मजबूत किया है।चार्टर्ड अकाउंटेंट्स भारत की इस विकास यात्रा में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को पाने में भी उनकी भागीदारी अहम होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई’ को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने सीए छत्तीसगढ़ के विशेष लोगो का भी विमोचन किया।

*आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भविष्य का सबसे बड़ा औजार*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बौद्धिक वर्ग हमेशा नई तकनीकों को अपनाता है और एआई (AI) ऐसी ही एक गेम-चेंजर तकनीक है। उन्होंने माना कि एआई न केवल सीए पेशे को और सशक्त करेगा, बल्कि इस क्षेत्र की गुणवत्ता व गति को भी बढ़ाएगा। उन्होंने एआई से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने आईसीएआई की स्थापना को भारतीय अकाउंटिंग क्षेत्र की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि 1949 में 1600 लोगों के साथ शुरू हुआ यह संस्थान आज चार लाख से अधिक सदस्यों का मजबूत संगठन बन चुका है, जो देशभर में आर्थिक उत्तरदायित्व निभा रहे हैं।

*नई औद्योगिक नीति से बढ़ा निवेश, प्रदेश को 4 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की चर्चा करते हुए कहा कि यह नीति निवेशकों के लिए आकर्षक है और सभी वर्गों का ध्यान रखती है। अब तक 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लिथियम जैसे दुर्लभ खनिज की उपलब्धता और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की स्थापना से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 15 महीनों में राज्य सरकार ने कई दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिससे प्रदेश में तेज़ी से विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन नागरिकों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रहा है।

 

*छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047: विकसित भारत में प्रदेश की महती भूमिका*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट 2047 का ज़िक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 3,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इसमें भागीदार बनेंगे।

 

आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चरणजोत सिंह नंदा ने संस्था की स्थापना (1949) से लेकर अब तक की विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंट के कार्य से जुड़ी चुनौतियों और दायित्वों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि देश के सभी सीए मिलकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के सपनों को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

 

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए श्री अमित चिमनानी, सीए श्री पंकज शाह, सीए श्री अभय छाजेड़, सीए श्री विकास गोलछा सहित आईसीएआई के रायपुर, भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ ब्रांच के सदस्य उपस्थित थे।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद अग्रवाल  खनिज विभाग द्वारा एकपछीय कार्रवाही केवल गाड़ी वालो के ऊपर ही गिट्टी चुना पथर खदान हो या रेत खदान या अवैध भंडारण कभी भी खनिज विभाग पर कार्रवाही नहीं करती
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
तिल्दा नेवरा रायपुर ख़बर
तिल्दा नेवरा में मामूली विवाद ने ली हिंसक रूप, चाकू से हमला – दो घायल, दो गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ प्रदेशआर्चरी संगठन द्वारा एकदिवसी कोचिंग सेमिनार का आयोजन राम सागर पारा के aloha होटल में आयोजित सीएम साय खेल मंत्री टंकराम वर्मा सेमिनार बीएसएफ के हेड कोच मनोज कुमार सभी कोच शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायगढ़ वित मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में किया नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य हॉस्पिटल
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिश्योर हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विधायक व्यापार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भावना बोहरा और कांवड़ियों को फोन कर दी यात्रा की शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री सतनामी समाज
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है” – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधायक दीपेश साहू के प्रयासों से बेमेतरा विधानसभा को मिली 26 करोड़ 80 लाख 26 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
रायपुर ख़बर
📰 रायपुर में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile