Skip to content
  • Saturday, 10 May 2025
  • 7:26:29 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद
छत्तीसगढ़ दिल्ली देश भाजपा भारत रतनपुर राजनीति राज्यपाल रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद

RAVISHANKAR GUPTA Jan 19, 2025 0
Spread the love

 

 

New Bharat news,,,,,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने रविवार को राजधानी के प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ “एक मुलाकात – एक संवाद” के तहत सौजन्य भेंट की।

एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भारी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैश्विक लोकप्रियता अर्जित मासिक प्रसारण “मन की बात” की 118वीं कड़ी सुनने के बाद श्री देव ने पत्रकारों के साथ अनौपचारिक चर्चा की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस मौके पर पिछले एक वर्ष के दायित्व-काल में लोकसभा चुनाव, रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा को मिली सफलता का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के कुशल मार्गदर्शन व रणनीतिक संचालन के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी सरकार, पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम को देते हुए मीडिया जगत के सहयोग के लिए आभार माना। श्री देव ने विगत सितम्बर से शुरू हुए संगठन महापर्व के तहत सदस्यता अभियान से लेकर बूथ, मंडल, जिला के बाद प्रदेश इकाई के संगठन चुनावों के निर्विघ्न व सर्वप्रथम पूर्ण होने का चर्चा भी की। श्री देव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और यहाँ 1 जनवरी से लेकर 31 दिसम्बर तक सतत संगठनात्मक कार्यक्रम चलते रहते हैं। वर्तमान में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संविधान गौरव अभियान” और आगामी दिनों में शुरू होने वाले “पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्देय अटलबिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष” का जिक्र भी श्री देव ने किया और कहा कि आगामी निकट भविष्य में होने जा रहे नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में भी पार्टी “पंचायत से पार्लियामेंट तक” का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री साय की प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराएगी। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की जनता-जनार्दन का वही अटूट विश्वास हम फिर अर्जित करेंगे, जो पिछले विधानसभा, लोकसभा और रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा के प्रति व्यक्त हुआ है।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने इस अवसर पर पत्रकारों के गैर राजनीतिक सवालों के रोचक जवाब देते हुए अपने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक की जीवन यात्रा के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया। अनौपचारिक वातावरण में चली इस चर्चा में अनेक बार हँसी के ठहाके भी गूंजे। श्री देव ने सवालों के जवाब देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों के विकास कार्यों का बार-बार उल्लेख करते हुए बस्तर में लौट रही शांति और पर्यटन की सतत बढ़ रही संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की। श्री देव ने मीडिया जगत से अनौपचारिक चर्चा के इस क्रम को नियमित करने का भरोसा भी दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक अभिलाष पांडेय, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी व सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,भाजपा रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर,रायपुर जिला (शहर) महामंत्री सत्यम दुवा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, मुकेश शर्मा, अमरजीत छाबड़ा, पैनलिस्ट सुनील चौधरी, तौकीर रजा, डॉ. किरण बघेल, कृतिका जैन आदि उपस्थित रहे।

–

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं बलौदाबाज़ार विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रतिभा में निखार लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बनें सक्षम – खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा  ने समर कैम्प का किया शुभारम्भ
RAVISHANKAR GUPTA May 8, 2025
कैबिनेट मंत्री कोरिया छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सूरजपुर
जनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अधिकारियों की ली बैठक
RAVISHANKAR GUPTA May 8, 2025
छत्तीसगढ़ मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर मुख्यमंत्री
नवविवाहिताओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA May 8, 2025
कोरिया छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का छिंदिया गांव में आकस्मिक दौरा, सुशासन तिहार के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
RAVISHANKAR GUPTA May 8, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्षद रायपुर ख़बर
सुशासन तिहार और समाधान शिविर जनता के साथ छलावा – पार्षद शेख मुशीर 
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
जनहित में संवाद से समाधान तक सुशासन तिहार लोगों की उम्मीदें पूरा कर रहा है-विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जगदलपुर
तेंदूपत्ता से आदिवासियों के सामाजिक और आर्थिक जीवन में आया बदलाव – केदार कश्यप
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणाम जारी:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025
छत्तीसगढ़ बस्तर बीजापुर मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी एंटी नक्सल ऑपेरशन का अपडेट लिया: ऑपेरशन की भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से की चर्चा
RAVISHANKAR GUPTA May 7, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं बिलाईगढ़ विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के नगर पंचायत भटगांव में लिंक कोर्ट का लोकार्पण किया।
RAVISHANKAR GUPTA May 6, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बस्तर राजनीति रायपुर ख़बर
हम भी बस्तर में शांति चाहते है लेकिन बस्तर के लोगों के जान माल से समझौता नहीं – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Apr 29, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
इंद्रावती नदी बचाने के लिए बस्तर में अभियान शुरू पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज तीन दिन करेंगे पदयात्रा
RAVISHANKAR GUPTA Apr 28, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ में घरोघर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने के पश्चात् अब उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने का खर्च वसूलने की तैयारी में बीजेपी सरकार,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Apr 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile