Skip to content
  • Sunday, 18 May 2025
  • 11:32:21 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान – उपमुख्यमंत्री अरुण साव
खेल छत्तीसगढ़ देश बधाई शुभकामनाएं मनोरंजन रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

युवा अपनी ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास से समाज के विकास में दें योगदान – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

RAVISHANKAR GUPTA Jan 12, 2025 0
Spread the love

 

 

राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री*

New Bharat News,,,,,रायपुर. 12 जनवरी 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग कर रही है। युवाओं की अच्छी शिक्षा के लिए नारायणपुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण मिशन आश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और समाज के उत्थान के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपनी कुशाग्र बुद्धि से भारतीय दर्शन और संस्कृति को देश-विदेश में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितम्बर 1893 में शिकागो की धर्मसभा में जो संबोधन दिया, वह अविस्मरणीय है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप और रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा क्षेत्र में संचालित की जा रहीं विभिन्न गतिविधियां और सामाजिक उत्थान के कार्य अनुकरणीय है। बच्चों को शिक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने कलात्मक दृष्टि से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि असफलता से कभी निराश होने की जरूरत नहीं है। युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास के साथ भयमुक्त होकर आगे बढ़ना चाहिए।

 

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन का अनुसरण कर अपने जीवन को सफल बनाएं। मनुष्य के दिल में देश और मातृभूमि के प्रति हमेशा सम्मान की भावना होनी चाहिए। परिश्रम ही अच्छा जीवन प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने भगवान बिरसा मुण्डा और स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

 

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी व्याप्तानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में कहा कि आज पूरा देश युवाओं के साथ खड़ा है। नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन 1984 से काम कर रहा है। अबूझमाड़ के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए इस आश्रम की स्थापना हुई है। यहां के बच्चे आश्रम में पढ़ाई कर सफल होकर समाज में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, जिला पंचायत के सीईओ श्री वासु जैन और स्वामी अनुभवानंद सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर व्यापार
थाना गंज क्षेत्रांतर्गत होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड में अनैतिक देह व्यापार करते 02 महिला आरोपी सहित कुल 06 आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक रायपुर ख़बर
कल जांजगिर चांपा में होने वाले सविधान बचाओ रैली एवं आम सभा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक खतरे में संविधान जागो हिंदुस्तान.. पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
स्काईवॉक भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश वित मंत्री
जहां कभी नक्सलियों ने बैंक लूटने की कोशिश की, वहीं अब खुला वित् मंत्री का नया खाता! 12 गांव के लगभग 14 हजार लोगों को मिलेगा बैंक का लाभ
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा बेमेतरा विधायक
रेवे सरपंच श्री रघुवीर ‘पिंटू’ सिन्हा को सरपंच संघ अध्यक्ष निर्वाचित होने पर विधायक दिपेश साहू ने दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
वार्ड क्रमांक 14 में नाली व गंदे पानी की समस्या पर विधायक दीपेश साहू ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए तत्काल समाधान के निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भारत भारत/पाकिस्तान मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री ने तिरंगा यात्रा के अवसर पर शहीदों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर एकता का दिया संदेश
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद
सुशासन तिहार व भूमिपूजन में जनता के बीच पहुँचे बृजमोहन अग्रवाल व् अनुज शर्मा जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना यही तो भाजपा का सुशासन है-
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पूर्व मंत्री व विधायक मूणत पत्रकार वार्ता में गरजे : पाँच साल के शासनकाल में कांग्रेस ने राजधानी के विकास के लिए एक भी काम नहीं किया है, केवल भ्रष्टाचार किया
RAVISHANKAR GUPTA May 17, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
स्काईवॉक भाजपा के भ्रष्टाचार की निशानी – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 18, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
शिवराज सिंह ने जिन 51 हजार हितग्राहियों को पीएम आवास का गृह प्रवेश कराया वह भी भूपेश सरकार के समय स्वीकृत हुये है – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 13, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति
सुशासन तिहार में मिले 40 लाख से अधिक आवेदनो का निराकरण करने का दावा खोखला जनता के आवेदनो को निरस्त करना निराकरण कैसे हो गया?,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
जल आपूर्ति में असफल निगम का तुगलकी फरमान सुबह शाम गरीबों के घर की बिजली बंद, वीआईपी एरिया में 24 घण्टा बिजली,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Apr 30, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile