Skip to content
  • Saturday, 21 June 2025
  • 11:35:38 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान मुख्यमंत्री के आग्रह पर जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की घोषणा
छत्तीसगढ़ जशपुर देश बधाई शुभकामनाएं भाजपा भारत राजनीति रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने युवाओं से देश के विकास और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का किया आव्हान मुख्यमंत्री के आग्रह पर जशपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण की घोषणा

RAVISHANKAR GUPTA Nov 13, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,,,,रायपुर, 13 नवम्बर 2024/केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ के जशपुर नगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री डॉ. मंडाविया ने देश की आजादी और कोरोना काल में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए, जिन्होंने 25 वर्ष की आयु में मातृ भूमि को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में 6 लाख युवाओं ने अपना बलिदान दिया। उन्हांेने युवाओं से विकसित भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प लेने तथा सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने के लिए आगे आने का आव्हान किया। डॉ. मंडाविया ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आग्रह पर जशपुर नगर में सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ और जशपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। उन्होंने इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जनजातियों को गौरव करने का एक और बड़ा अवसर प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब-जब संस्कृति पर हमला हुआ है, जनजातीय समाज ने इसका तीव्र प्रतिकार किया है। जनजातीय संस्कृति प्रकृति से प्रेम करने की संस्कृति है। यह संस्कृति सौहार्द्र, शांति और सद्भाव की संस्कृति है। कलाओं से प्रेम करने वाली यह संस्कृति हमारी जनजातीय सनातन संस्कृति का उद्गम है। जनजातीय संस्कृति को बचाने की चिंता सनातन संस्कृति को बचाने की चिंता ही है। जनजातीय संस्कृति का गौरवगान सनातन संस्कृति का गौरवगान ही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और पीएम जनमन अभियान जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए संचालित की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जनजातीय समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए एकलव्य विद्यालयों तथा आय में बढ़ोतरी के लिए वन-धन योजना प्रारंभ किया। आयुष्मान भारत योजना में जनजातीय समुदायों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की गई है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है। हमने जनजातीय क्षेत्रों के विकास की रणनीति तय की है। हमारी सरकार जनजातीय समाज के प्राचीन गौरव और वैभव को वापस पाने के लिए काम कर रही है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। लोकतंत्र की जड़ें दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं। अंदरूनी गांवों में भी नियद नेल्ला नार योजना के तहत सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार जैसी मूलभूत अधोसंरचनाएं पहुंच रही हैं। हमने विकसित भारत के निर्माण के लिए विकसित छत्तीसगढ़़ निर्माण का संकल्प लिया है। सभी की सहभागिता से इस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जनजातीय समुदायों की अधिक से अधिक सहभागिता इस कार्य में सुनिश्चित की जाएगी।

 

माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया। मुंडा समाज के अध्यक्ष श्री शंकर राम बारला ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में जनजातीय नायकोें के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।

 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्री चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
आरंग विधायक छत्तीसगढ़ देश भारत रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद स्वास्थ्य
विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
पूरी दुनिया, मोदी जी के नेतृत्व में योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ, की थीम पर योग दिवस मनाएगी:ओपी चौधरी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
वन मंत्री केदार कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2025 सम्पन्न बच्चों को दी शुभकामनाएं, पढ़ाई में मेहनत और मोबाइल के संयमित उपयोग की सीख
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
जिला स्तरीय सहकारिता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विधायक दीपेश साहू ने कहा – “सहकारिता ही गांव की आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है”
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी
निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी में 21 जून से नए बैच की होगी शुरुआत 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
रायपुर ख़बर
सरस्वती नगर के शुक्रवार बाजार में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन स्नेचिंग – बच्चों और महिलाओं के गैंग पर आरोप
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile