Skip to content
  • Monday, 28 July 2025
  • 12:42:46 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में : बृजमोहन
छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार स्वास्थ्य

भाजपा अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में : बृजमोहन

RAVISHANKAR GUPTA Oct 24, 2024 0
Spread the love

 

 

New bharat news,,,रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर स्तित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाने पर सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही नहीं, अपितु जनता में भी एक विश्वास का वातावरण है, सुकून का वातावरण है। रायपुर दक्षिण विस क्षेत्र की जनता-जनार्दन को लगता है कि श्री सोनी ही बृजमोहन द्वारा कराए गए कामों की रक्षा और दक्षिण विधानसभा को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित करेंगे, क्योंकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार है दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार है। छत्तीसगढ़ सरकार से भी पैसे आएंगे और चूँकि बृजमोहन सांसद बन गया है तो केंद्र सरकार से भी पैसे आएंगे और दुगुनी गति से रायपुर शहर के साथ-साथ दक्षिण विधानसभा का विकास होगा। श्री अग्रवाल ने कहा कि इसलिए हम दक्षिण विधानसभा की जनता से रायपुर शहर की जनता से इस बात का आह्वान करते हैं कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए, दक्षिण विधानसभा के विकास के लिए बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में हिस्सा ले और ज्यादा-से-ज्यादा मतदान कर भाजपा को रिकॉर्ड जीत का सेहरा पहनाए।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने दुहराया कि रायपुर दक्षिण को एक नहीं, दो विधायक मिलेंगे। एक परमानेंट बृजमोहन, जिसे 35 साल तक जनता ने आशीर्वाद दिया है और वह कभी इसको भूल नहीं सकते। रायपुर दक्षिण के विकास के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र के साथ-साथ वह हमेशा तत्पर रहेंगे और किसी भी प्रकार की कोई समस्या कोई प्रॉब्लम दक्षिण के लोगों को नहीं आए, इसके लिए सुनील सोनी पूरी तरह काम करेंगे।

 

भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के कार्यकाल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर शहर में अगर सिटी बस का संचालन, नगर निगम का भव्य कार्यालय व्हाइट हाउस, विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंदजी की बैठी हुई मूर्ति की बुढ़ा तालाब में स्थापना, स्वच्छ पेयजल के लिए 33 पानी टंकियों का निर्माण, आम आदमी गरीब आदमी के लिए 10 से ज्यादा शादी घर और सामुदायिक भवन, स्मार्ट सिटी के लिए 365 परियोजनाओं के लिए लगभग 1000 करोड रुपए की स्वीकृति, रायपुर में एयरपोर्ट जैसा रेलवे स्टेशन बनाने के लिए अमृतकाल रेलवे स्टेशन योजना के लिए 480 करोड रुपए की स्वीकृति श्री सोनी के कार्यकाल में हुए हैं।

भाजपा सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन में आए श्री सोनी पार्षद रह चुके हैं, रायपुर नगर निगम के दो बार महापौर रहे हैं, सभापति रहे हैं, आरडीए के अध्यक्ष रहे हैं और सांसद के रूप में उन्होंने क्षेत्र की सेवा की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने एकदम नया-नवेला प्रत्याशी, जिनको रायपुर शहर की एक प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है और रायपुर दक्षिण की तो आधा प्रतिशत जनता भी नहीं जानती है ऐसा प्रत्याशी दिया है। भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

 

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर दक्षिण विस उपचुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजधानी रायपुर का अगर व्यवस्थित विकास हुआ है उस विकास को करने में महत्वपूर्ण भूमिका बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी व राजेश मूणत की रही है। कभी 90 के पहले के रायपुर शहर को याद करें और छत्तीसगढ़ बनने के बाद पहले रायपुर शहर की क्या स्थिति थी और डॉ. रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में जो काम हुए उसके बाद रायपुर का कायाकल्प हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पूरा काम बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी और राजेश मूणत के कार्यकाल में हुआ। विकास के साथ-साथ जो हितग्राहीमूलक योजनाएँ चलीं उन सारी योजनाओं की शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई। 15 साल पहले और अभी लगभग 10 महीने से हमारी सरकार है। बीच में 5 वर्ष कांग्रेस के शासन में विकास का काम रुक गया। विकास का काम हो, चाहे व्यक्तिगत रूप से योजना का काम हो, इन सारे क्षेत्र में भाजपा ने काम किया है। श्री शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि पिछले 10 महीने में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने क्षेत्र की जनता के हित में काम किया है, उसका लाभ रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भाजपा को मिलेगा। बृजमोहन अग्रवाल ने 35 साल तक जो रायपुर दक्षिण की जनता की सेवा की है, उसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

इस मौके पर रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, राजीव चक्रवर्ती, अमरजीत छाबड़ा भी उपस्थित रहे।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री खेल खेल मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ प्रदेशआर्चरी संगठन द्वारा एकदिवसी कोचिंग सेमिनार का आयोजन राम सागर पारा के aloha होटल में आयोजित सीएम साय खेल मंत्री टंकराम वर्मा सेमिनार बीएसएफ के हेड कोच मनोज कुमार सभी कोच शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायगढ़ वित मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने पुसौर में किया नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य हॉस्पिटल
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध” – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मेडिश्योर हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री विधायक व्यापार
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने भावना बोहरा और कांवड़ियों को फोन कर दी यात्रा की शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक मुख्यमंत्री सतनामी समाज
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है” – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधायक दीपेश साहू के प्रयासों से बेमेतरा विधानसभा को मिली 26 करोड़ 80 लाख 26 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
रायपुर ख़बर
📰 रायपुर में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद भाजपा रायपुर ख़बर
ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश से शहर डूब गया* मीनल चौबे ने दक्षिण विधानसभा में 5000 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा की थी फिर जनता चक्का जाम क्यो कर रही,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile