वारंट तामीली में उत्कृष्ट कार्य
लोकेशन : सूरजपुर
संवाददाता : सौरभ साहू
दिनांक : 12/09/2025
सूरजपुर पुलिस की विशेष कार्रवाई में 96 स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी, पुलिस अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत।

सूरजपुर। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने स्थाई वारंट तामीली में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों को शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत तत्परता से कार्य करते हुए फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इस अभियान के दौरान कुल 96 स्थाई वारंटियों की धरपकड़ की गई, जिससे न्याय प्रणाली को मजबूती और पीड़ितों को शीघ्र न्याय की राह आसान हुई।
सम्मान पाने वालों में थाना प्रभारी भटगांव सरफराज फिरदौसी, एसआई शिवब्रत तिर्की (ओड़गी), अमरेश सिंह (ओड़गी), मनोज पोर्ते (रामानुजनगर), क्षेत्रपाल सिंह (रामानुजनगर), रंजीत सोनवानी (प्रेमनगर), महिला प्रधान आरक्षक अरूणा बिसेन (भटगांव), प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव (सूरजपुर), आरक्षक उमेश राजवाड़े, कुंदन सिंह (विश्रामपुर), अमलेश्वर कुमार (रामानुजनगर) व दीपक यादव (रामानुजनगर) शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप भी उपस्थित रहे।
