📍बचेली/दंतेवाड़ा से रिपोर्ट
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के संभागीय अध्यक्ष नवनीत चांद ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि “अगर बस्तर के जिम्मेदार प्रशासक और जनप्रतिनिधि पारदर्शिता और जवाबदेही से अपना कर्तव्य नहीं निभाएंगे, तो हम क्षेत्रीय जनता के साथ सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।”

यह बयान उन्होंने बचेली स्थित एनएमडीसी गेस्ट हाउस में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान दिया, जिसमें मुक्ति मोर्चा, जनता कांग्रेस (जे) और कई संभागीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे।
📌 बैठक की मुख्य बातें:
🔹 खनन क्षेत्र का निरीक्षण:
पिछले वर्ष किरंदुल प्रोजेक्ट (11C) में भू-स्खलन से आई बाढ़ की गंभीर घटना को ध्यान में रखते हुए पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने स्थल का निरीक्षण किया। मानसून से पूर्व सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई।

🔹 एनएमडीसी व आर्सेलर मित्तल प्रबंधन से संवाद:
बचेली और किरंदुल प्रोजेक्ट से जुड़े जनहितकारी मुद्दों, पर्यावरण संतुलन, स्थानीय रोजगार और DMF/CSR मद के उपयोग को लेकर चर्चा की गई।

🔹 जनता तक कार्यों की पहुंच की मांग:
प्रबंधन द्वारा किए गए विकास कार्यों और पर्यावरणीय उपायों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की माँग रखी गई।
🔹 राजनीतिक विमर्श व संगठन विस्तार:
बैठक में आगामी कार्य योजना, संगठन विस्तार और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के बस्तर दौरे पर भी विचार-विमर्श हुआ।
🗣️ नवनीत चांद का बयान:
“बस्तर में जनता के हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं होगी। यदि प्रबंधन, प्रशासन और जनप्रतिनिधि जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ेंगे, तो हम आंदोलन के लिए तैयार हैं।”
👥 उपस्थित गण:
रामनाथ नेगी, रैमोन मड़कामी, लखमा कोर्राम, कुरोसो राम, जयपाल यादव, भूपेंद्र यादव, कनहैया यादव, हिड़मा पोड़ियाम, शिशुपाल पोयाम, संतोष कुजांम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
