Skip to content
  • Thursday, 10 July 2025
  • 7:34:02 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी निगम जोन 6 कार्यालय पहुँचे, कार्यों के पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की,,सफाई पानी, स्ट्रीट लाईट के सभी कार्यों को निगम अधिकारी तत्काल प्राथमिकता से करें
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी निगम जोन 6 कार्यालय पहुँचे, कार्यों के पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की,,सफाई पानी, स्ट्रीट लाईट के सभी कार्यों को निगम अधिकारी तत्काल प्राथमिकता से करें

RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025 0
Spread the love

 

 

 

 

 

N  Bharat,,,,रायपुर – आज रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी नगर निगम रायपुर के जोन 6 के भाठागांव बस स्टैण्ड परिसर स्थित जोन कार्यालय पहुंचे एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत जोन 6 के वार्डो के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये। दक्षिण विधायक ने पूर्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त की उपस्थिति में दक्षिण विधानसभा के कार्यो की समीक्षा कर दिये गये निर्देशों के पालन की स्थिति की जानकारी जोन कमिश्नर से ली एवं कुछ कार्यों के लंबित होने की जानकारी पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कार्यवाही करने के आवश्यक निर्देश दिये। इसमें विद्युत पावर कंपनी से संबंधित कार्यो के लंबित होने पर दक्षिण विधायक ने तत्काल संबंधित विद्युत पावर कंपनी अभियंताओं को मोबाईल पर चर्चा कर कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश जनहित में दिये।

दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने कहा कि वे नियमित रूप से हर माह नगर निगम जोन 6 कार्यालय आकर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर पार्षदो के साथ बैठकर वार्डवार आवश्यक समीक्षा जोन आफिस में बैठकर करेंगे एवं जनहित में स्वयं समीक्षा कर विकास कार्यो को गतिमान रूप प्रदान करवायेंगे। विकास कार्यो के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही व हीला हवाला कदापि सहन नहीं किया जायेगा।

दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी ने जोन अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे व्यक्तिगत कार्यों आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, अन्य कार्यों हेतु जोन में आने वाले नागरिकों को घुमाना फिराना बन्द करें और उनके कार्यों को तत्काल प्राथमिकता से करें, वहीं वार्ड पार्षदो से समन्वय बनाकर आम जनता के सफाई पानी स्ट्रीट लाईट से संबंधित सभी कार्यो को जोन के अंतर्गत सभी वार्डो में जाकरतत्काल प्राथमिकता से करवाये। यह व्यवस्था करें कि वार्ड पार्षदो को वार्डो के नागरिकों को अपने व्यक्तिगत छोटे छोटे कार्यो हेतु नगर निगम एवं जोन कार्यालय के चक्कर ना लगाना पडे, उनके काम प्राथमिकता से हों, वहीं सभी वार्डों को अतिक्रमण से मुक्त करवाकर अच्छी व्यवस्था कायम करें ।

दक्षिण विधायक ने निर्देशित किया कि दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के तहत नगर निगम जोन 6 के वार्डो में जनहित में किये जाने वाले बडे विकास कार्यो के उनके निर्देश अनुसार प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु शीघ्र राज्य शासन को भेजा जाये, दक्षिण विधायक द्वारा की गयी समीक्षा बैठक में निगम जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अंजलि गोलछा जैन, रमेश सपहा, रवि सोनकर, प्रमोद कुमार साहू, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव सहित अन्य सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति रही।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री कोरबा छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
सरकार की लापरवाही के कारण बारिश में 30 लाख मीट्रिक टन धान भीग गया है,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
एक तरफ कार्रवाई के धमकी, दूसरी तरफ दिखावे की सुनवाई के लिए समिति बनाने का धोखा, युक्तियुक्तकरण में हर स्तर पर मनमानी* पीड़ित शिक्षकों को ही किया जा रहा है प्रताड़ित, अनियमिता के दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री कोरिया छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हॉस्पिटल
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
अंबिकापुर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है – किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी
भाजपा महिला मोर्चा ने किया महंतों, पुजारियों, गुरुजनों का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर्व पर किरण सिंह देव , राजेश मूणत ने किया महंत वेदप्रकाशाचार्य का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक समृद्धि की सौगात 441 लाख की लागत से बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगात भटगांव से अनरोखा पकनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 10.95 करोड़ की मंजूरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
RAVISHANKAR GUPTA Jul 2, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile