Skip to content
  • Sunday, 20 July 2025
  • 11:53:18 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी को दी गई श्रद्दांजलि  भारत की संकल्पना को साकार करने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया : देव 
छत्तीसगढ़ जगदलपुर देश धर्म धार्मिक भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

बलिदान दिवस पर डॉ. मुखर्जी को दी गई श्रद्दांजलि  भारत की संकल्पना को साकार करने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया : देव 

RAVISHANKAR GUPTA Jun 23, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,,रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान जिवस (23 जून) पर विभिन्न कार्यक्रम रखकर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया और उनके बताए मार्ग पर चलकर शक्तिशाली, समृद्धशाली और स्वाभिमानी भारत के संकल्प को पूर्ण करने की प्रतिबद्धता दुहराई।

*डॉ. मुखर्जी ने अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया : देव

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में उनकी प्रतिमा पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना, शंभू गुप्ता, किरण बघेल सहित पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भाजपा केंद्र सहित अनेक राज्यों में सत्तासीन है जो हमारे महापुरुषों की तपस्या व बलिदान के कारण ही संभव हो पाया है। डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर उनके विचारों को साकार रूप प्रदान करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री देव ने कहा कि जिस प्रकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने खंड-खंड हो रहे देश को अखंड बनाया, उसी प्रकार डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित कर दिया। डॉ. मुखर्जी केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं थे। उनके जीवन से ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। उनका स्वयं का जीवन प्रेरणादायी, अनुशासित तथा निष्कलंक था। राजनीति उनके लिए राष्ट्र की सेवा का साधन थी। डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रनीति के लिए राजनीति में पदार्पण किया। वे देश की सत्ता चाहते तो थे, किंतु उनका विचार था कि सत्ता उनके हाथों में जानी चाहिए, जो राजनीति का उपयोग राष्ट्रनीति के लिए कर सकें। आज केंद्र समेत विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा उनके आदर्शों से अनुप्राणित होकर कार्य कर रही है।

*जिला कार्यालय में भी दी गई श्रद्धांजलि*

 

भाजपा जिला कार्यालय (एकात्म परिसर) में डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक सुनील सोनी, राजीव अग्रवाल और शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया। इस अवसर पर छगनलाल मूंदड़ा, अमरजीतसिंह छाबड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, सुभाष अग्रवाल, पूर्व विधायक द्वय नन्दे साहू व श्रीचंद सुन्दरानी, किशोर महानन्द, सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज सहित वरिष्ठ भाजपाजन मौजूद रहे।

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व पत्रकार हितों पर हुआ गंभीर मंथन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 20, 2025
कोरिया छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विकास और जन कल्याण के भागीदार क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से अनवरत जारी रहेगा क्षेत्र का विकास – रेणुका सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक बधाई शुभकामनाएं
मेरे मार्गदर्शक, मेरे मेंटोर कर्मठ, जुझारू कांग्रेस कार्यकर्ता जमीन से जुड़े नेता जन नायक जन सेवक पूर्व विधायक विकास उपाध्याय जी को बेमेतरा जिला प्रभारी बनाए जाने पर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़कों की सौगात तीन सड़कों के निर्माण के लिए 14.28 करोड़ रुपए की मंजूरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
आंगनबाड़ी केंद्रों की बदली तस्वीर : खेलते-खिलखिलाते नन्हे कदमों से संवर रहा भविष्य,,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम में मातृप्रेम और पर्यावरण संरक्षण का समर्पित संगम विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल – माँ को समर्पित हरियाली का संकल्प”
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
छत्तीसगढ़ धमतरी भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के घोटालों के अंतर्गत जेल में बंद कई लोगों को जमानत नहीं मिली, कांग्रेस बताए जांच एजेंसी गलत है तो क्या न्यायालय भी गलत है?: पूर्व मंत्री विधायक अजय चन्द्राकर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी स्वास्थ्य
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने आज भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री अमित चिमनानी जी के निवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होने की कामना की।
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
छत्तीसगढ़ धमतरी भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के घोटालों के अंतर्गत जेल में बंद कई लोगों को जमानत नहीं मिली, कांग्रेस बताए जांच एजेंसी गलत है तो क्या न्यायालय भी गलत है?: पूर्व मंत्री विधायक अजय चन्द्राकर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल के खिलाफ की गई ईडी की कार्यवाही भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 18, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile