Skip to content
  • Saturday, 21 June 2025
  • 2:01:18 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर

छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

RAVISHANKAR GUPTA Jun 17, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,,रायपुर, 17 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सेन समाज प्रगतिशील समाज है, इसका गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में इस समाज का योगदान अतुलनीय है। यह समाज छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित सेन समाज के महिला जिला अध्यक्षों एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बालोद नगर में सेन समाज के सामाजिक भवन हेतु 20 लाख रूपये की स्वीकृति घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने सेन महाराज की तैल्यचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में आगे कहा कि किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। आज समाज में महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। महिला के शिक्षित होने से पूरा परिवार को इसका लाभ मिलता है। सशक्त महिला से ही सशक्त समाज एवं सशक्त समाज से सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। हमारी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि महिलाएँ समाज निर्माण की आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सेन समाज के प्रतिभाओं जैसे स्वर्गीय श्री कर्पूरी ठाकुर जी सहित अनेक लोगों के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सेन समाज सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए सार्थक कदम उठा रहा है, यह प्रसन्नता का विषय है। हमारी सरकार सेन समाज के विकास और उत्थान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने को तैयार है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। महिलाओं के लिए कई योजनाएँ शुरू की हैं,जो प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद कर रही है। हमारी सरकार आने के बाद हमने मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना को लागू किया। आज प्रदेश की 70 लाख महिलाएँ इससे लाभान्वित हो रही हैं। महतारी वंदन योजना के तहत हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान की है, ताकि वे अपने परिवार और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा केन्द्र द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शुरुआत कर लिंगानुपात में सुधार, बालिका शिक्षा को बढ़ावा और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का उद्देश्य रखा गया है। हमारी बेटियां हमारा गौरव हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से हम उनकी शिक्षा और सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

 

इस अवसर पर सेन समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, कलाकारों, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का साल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन, सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
आरंग विधायक छत्तीसगढ़ देश भारत रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद स्वास्थ्य
विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
पूरी दुनिया, मोदी जी के नेतृत्व में योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ, की थीम पर योग दिवस मनाएगी:ओपी चौधरी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
वन मंत्री केदार कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायगढ़ रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे मुख्य अतिथि
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी
उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की उपस्थिति में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2025 सम्पन्न बच्चों को दी शुभकामनाएं, पढ़ाई में मेहनत और मोबाइल के संयमित उपयोग की सीख
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
जिला स्तरीय सहकारिता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन विधायक दीपेश साहू ने कहा – “सहकारिता ही गांव की आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है”
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी
निःशुल्क कोचिंग सेंटर श्री राम एकेडमी में 21 जून से नए बैच की होगी शुरुआत 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
रायपुर ख़बर
सरस्वती नगर के शुक्रवार बाजार में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन स्नेचिंग – बच्चों और महिलाओं के गैंग पर आरोप
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile