Skip to content
  • Saturday, 28 June 2025
  • 1:20:50 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी

छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील

RAVISHANKAR GUPTA Jun 13, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सार्थक प्रयास करने होंगे। इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को धीरे-धीरे शून्य किया जाए। इसके लिए शैक्षणिक अवरोधों को पहचानकर उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी सभी हितधारकों की साझा है।

 

*मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: एक ठोस पहल*

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही, सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।

 

*अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता*

 

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्कूल शिक्षा क्षेत्र की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सहभागिता करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे।

 

*सामाजिक सहभागिता से संवरता भविष्य*

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर परिणाममूलक कार्य करने होंगे। उन्होंने आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

*शाला प्रवेश उत्सव को बनाएं जनअभियान*

 

मुख्यमंत्री के इस पत्र को राज्य में शिक्षा को लेकर एक जनांदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल बच्चों की स्कूल तक पहुंच बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद पुलिस भारत रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
हीरा ग्रुप पर गरीब किसानों के मकान तोड़ने की साजिश का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य हॉस्पिटल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  के सरकार द्वारा हॉस्पिटल को उद्योग का दर्जा देकर रियायत देने के केबिनेट के फैसले पर आभार जताया ,, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन जी का
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भारत रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर
सर्वोच्च न्यायालय न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा हुए रथ यात्रा में शामिल, विधिवत पूजा-अर्चना कर किया रथ यात्रा का शुभारंभ, पुरंदर मिश्रा अध्यक्ष जगरनाथ सेवा समिति 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर, रायपुर में निकली भव्य रथ यात्रा, महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने निभाई ऐतिहासिक परंपरा,,विधायक पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
सूरजपुर शिक्षक साझा मंच ने डीईओ की करतूतों से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को कराया अवगत,सूरजपुर में शिक्षा विभाग की साख दांव पर,मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कलेक्टर एस जयवर्धन को बड़ा निर्देश…शिक्षा विभाग और युक्तियुक्तकरण समिति नहीं…अब क्रॉस डिपार्टमेंटल से जांच कराइये
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ सरगुजा
लखनपुर खाद की कमी पर किसानों का फूटा आक्रोश, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन,,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
कोरिया छत्तीसगढ़ विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधायक रेणुका सिंह की घोषणा से पीएम आवास पीड़ितों की खोई हुई मुस्कान वापस लौटी…
RAVISHANKAR GUPTA Jun 28, 2025
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में किताबों के बिना शुरू हुआ नया सत्र, निजी स्कूलों में पढ़ाई पर संकट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
रायपुर ख़बर
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025
रायपुर ख़बर
24 उप निरीक्षकों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 27, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा राजनीति विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस की काली करतूत ” आपातकाल ” से देश को परिचित होना चाहिये – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश पुलिस प्रत्रकार भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी भारत राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस के आपातकाल ने बेटों को माता, पिता की चिता को अग्नि देने तक नहीं दी :अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jun 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile