Skip to content
  • Sunday, 22 June 2025
  • 6:32:09 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यमंत्री सुकमा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

RAVISHANKAR GUPTA Jun 9, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,रायपुर 09 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे के शोकसंतप्त परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि शहीद एएसपी श्री आकाश राव गिरपुंजे ने अपने कर्तव्य के प्रति अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण दिखाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमें उन पर गर्व है। सरकार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे वन मंत्री श्री केदार कश्यप और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी शहीद श्री गिरपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुकमा के कोंटा में हुई नक्सल घटना के मद्देनजर अपना राजनांदगांव का प्रस्तावित दौरा स्थगित करते हुए मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की हाई लेवल बैठक में इस घटना की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों से सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट के विषय में अधिकारियों से जानकारी ली और नक्सल ऑपरेशन्स की समीक्षा की। उन्होंने घायल जवानों को त्वरित रूप से समुचित इलाज उपलब्ध कराने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल जवानों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायल जवानों से उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने घायल जवानों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने चिकित्सकों को निर्देशित किया।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री गरियाबंद छत्तीसगढ़ व्यापार
गरियाबंद में 21 जून को ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में राजस्व मंत्री होंगे शामिल जिलेभर से लोग करेंगे सामूहिक योगाभ्यास
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ मोहला मानपुर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मोहला जिले में भव्य योग कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बालोद
पाटेश्वर आश्रम में भव्य एवं विशाल माँ कौशल्या धाम का निर्माण अंतिम चरण में 2026 में किया जाएगा माता के धाम का लोकार्पण देश और दुनिया का एक मात्र माता कौशल्या धाम बनेगा सर्व धर्म संभाव का केन्द्र
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न नव नियुक्त अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास* प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राज्यपाल रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजन में राजपाल,विधायक पुरंदर मिश्रा,अनुज शर्मा,सुनील सोनी शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
आरंग विधायक छत्तीसगढ़ देश भारत रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद स्वास्थ्य
विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
पूरी दुनिया, मोदी जी के नेतृत्व में योग फॉर वन अर्थ,वन हेल्थ, की थीम पर योग दिवस मनाएगी:ओपी चौधरी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile