Skip to content
  • Saturday, 26 July 2025
  • 7:38:56 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास* प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान
छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास* प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान

RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025 0
Spread the love

 

 

N bharat,,,,,जशपुरनगर 21 जून 2025* /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा की योग हमारे देश के लिए कोई नई विधा नहीं है। सनातन काल से योग हमारे जीवन में चला आ रहा है। हमारे ऋषि मुनियों ने इसका इजाद किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर योग की महत्ता को स्थापित किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में वर्ष 2014 में आवाज उठाई और इसे विश्व स्तर पर स्वीकृति दिलाई। वर्ष 2015 से प्रति 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। हम सब लोगों के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा सहित 175 देशों में योग की आवाज गूंज रही है। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधिगण, स्कूलों बच्चों, आम नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साह से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक के दौरा चक्र आसन, अर्ध चक्र आसन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, वज्राशन सहित विभिन्न आसन से योगाभ्यास करवाया गया।

श्री साय ने कहा कि सभी लोग योग को अपने दिनचर्या में शामिल करें। योग से मन और आत्मा संतुलित रहता है। दिन-रात के 24 घंटे में से कुछ समय योग के लिए जरूर निकाले। इससे बड़ी-बड़ी बीमारियां ठीक हो जाती हैं। शरीर स्वस्थ रहने के साथ ही भविष्य में बीमारियां होने की संभावना भी नहीं रहती। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में दवाई की जरूरत पड़ने पर जेनेरिक दवाइयां के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह भी ब्रांडेड दवाइयों जैसे ही असर करती हैं। इनका दाम बहुत कम होता है। गरीबों की पहुंच की सीमा में और ज्यादा फायदेमंद है। इसका उपयोग जरूर सभी करें। बड़ी संख्या में बच्चे भी आज के योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे बच्चों का मन शांत व स्थिर रहता है और पढ़ने पर मन लगता है।

 

*मुख्यमंत्री ने किया नालंदा परिसर का भूमिपूजन*

मुख्यमंत्री ने आज नालंदा परिसर का भूमि पूजन भी किया। 500 सीटर इस परिसर की लागत 11 करोड़ 29 लाख रुपया है। 2 एकड़ में या बनेगा। इसमें गार्डन भी विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों को परिसर का ज्यादा लाभ मिलेगा। अब जागरूकता के कारण गांव और गरीब लोग भी बड़े-बड़े परीक्षा दे रहे हैं और सफल भी हो रहे हैं। सब लोग बड़े शहर आकर पढ़ाई नहीं कर सकते। इसलिए राज्य सरकार ने सभी जिला मुख्यालय व बड़े शहरों में नालंदा परिसर का निर्माण का जिम्मा लिया है।

 

 

*107 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर 107.81 करोड़ के 64 कार्यो का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। इनमें जशपुर विधानसभा क्षेत्र के 61 करोड़ 20 लाख के 85 कार्यों का भूमिपूजन और 15 करोड़ 80 लाख के 6 कार्यों का लोकार्पण किया। इसी प्रकार कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत् फरसाबहार विकासखंड के 24 करोड़ 90 लाख के 15 कार्यों का भूमिपूजन और 5 करोड़ 91 लाख के 4 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में एक पेड़ मां के नाम लगाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि बारिश शुरू हो चुकी है। समय अनुकूल है। यदि मां साथ में है तो उन्हें समक्ष में रखकर अथवा स्वर्गीय होने पर उनका फोटो सामने रखकर मां के नाम पौधे जरूर लगाए। आजीवन इसकी सुरक्षा का दायित्व भी संभाले। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर योग आयोग के प्रशिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योग सभी तरह के भेदभाव से ऊपर है। जाति, धर्म, महिला, पुरुष सभी समान रूप से अभ्यास में लाकर लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी इसका लाभ उठाएं। यह साल के सबसे बड़ा दिन 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतर्राष्ट्रीय मंच में ले जाकर इसे पहचान दिलाई है। इस साल का योग हरित योग पर आधारित है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील सभी लोगों से की। श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इस साल योग दिवस की थीम ‘‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य‘‘ है जो पृथ्वी एवं मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को बताता है।

योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जशपुर की वादियां बहुत ही सुन्दर और योग के लिए अनुकूल है। जशपुर चायपत्ती, काजू, नाशपाती,आदि अन्य फसलों की अच्छी पैदावार होती है। उन्होंने कहा जशपुर का प्राकृतिक वातावरण स्वर्ग से सुन्दर की अनुमति करता है। योग पठन-पाठन का विषय नहीं है, यह रोज अभ्यास करने और जीवन में अपनाने का है। जीवन जीने का एक तरीका है इसे हर आदमी आजीवन निरोग रह सकता है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने योग दिवस के कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत भाषण समाज कल्याण विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव ने दिया। योग प्रशिक्षक श्री छबिलाल साहू, ज्योती साहू और उनकी टीम को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दिव्यांग बालिका कठिन योगाभ्यास करके लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर राम यादव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, राज्य के सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, माटीकला बोर्ड, शंभूनाथ चक्रवर्ती, नगरपालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गे, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कांग्रेस छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद भाजपा रायपुर ख़बर
ट्रिपल इंजन की सरकार में बारिश से शहर डूब गया* मीनल चौबे ने दक्षिण विधानसभा में 5000 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा की थी फिर जनता चक्का जाम क्यो कर रही,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
सचिन पायलट के दौरे पर बोली भाजपा दिल्ली में पप्पू,छत्तीसगढ़ में बिट्टू ,कांग्रेस परिवार तक सिमटी:पुरंदर मिश्रा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण डॉक्टर रमन सिंह मंत्री दयाल दास सहित दिग्गज रहे मौजूद
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रोजेक्ट छाँव : पशु सखी से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक सभी ने परिजनों साथ कराया स्वास्थ्य जाँच जिला प्रशासन अपने कर्मचारियों के लिए छांव की तरह काम कर रहा है :- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
हर घर तक जल पहुँचाने के साथ ही जल बचाना भी हो प्राथमिकता में पीएचई अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स के प्रशिक्षण के समापन सत्र में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आदिवासी युवाओं को मिलेगी नई उड़ान: मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर में आर्चरी अकादमी की स्थापना
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मुख्यमंत्री की जीरो टोलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायपुर संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका पार्षद रायपुर ख़बर विधायक
हरियर पाठशाला” योजना की हुई शुरुआत, पौधारोपण में शामिल हुए विधायक, महापौर और कलेक्टर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 26, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार 50 हजार नई प्रॉपर्टी से टैक्स वसूलेंगे, जिसमें धर्मिक संस्थान भी शामिल हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाना बीजेपी का दोहरा चरित्र उजागर,,मंदिरों से टैक्स की वसूली क्यों ? – विकास उपाध्याय,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile