Skip to content
  • Thursday, 5 June 2025
  • 12:44:14 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

छत्तीसगढ़ के विकास में देवांगन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025 0
Spread the love

 

मुख्यमंत्री ने देवांगन समाज के महाकुंभ में समाज के लोगों को विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागिता की अपील की*

 

N bharat news,,,,रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, कृषि, व्यापार सभी क्षेत्रों में समाज के लोगो ने अपना वर्चस्व दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कर रहा है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी का पूरा होना है। सरकार ने पिछले डेढ़ वर्षाे में किये गए वायदों को लगभग पूरा कर दिया गया है। सरकार बनते ही सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में 18 लाख से अधिक आवास की स्वीकृति पर मुहर लगाई गई। छत्तीसगढ़ में नारी सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन के माध्यम से महिलाओं को राशि दी जा रही है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और सिलाई-कढ़ाई-सब्जी उत्पादन जैसे कार्यों से अपनी आमदनी बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजनों की मांगों, शिकायतों और सुझावों के लिए सरकार ने प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का आयोजन किया। इस सुशासन तिहार में सरकार के मंत्री और उच्च अधिकारी जनता के बीच जाकर मांगो, समस्याओं और सुझाव को सुनकर निराकरण किया। सुशासन तिहार में सुदूर वनांचल क्षेत्रो के साथ मैदानी क्षेत्रों में जाकर लोगो से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। सुशासन तिहार में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों का दौरा किया हूं। योजनाओं की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग की। जनता जनार्दन से फीडबैक लिया। तीन चरणों में संपन्न सुशासन तिहार में 41 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए है, जिसका निराकरण किया गया है। प्रदेश में सुशासन स्थापित करने में हम कामयाब हुए हैं। सरकार द्वारा राज्य के विकास और सभी को समान अवसर उपलब्ध कराने भ्रष्टाचार के सभी रास्तो को बंद किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार प्रशासनिक पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अब जमीन की रजिस्ट्री के तुरंत बाद नामांतरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आम जनता को राहत मिली है। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अधिकतर कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य में लागू उद्योग नीति की सराहना पूरे देश मे हो रहा है। प्रदेश में साढ़े 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। वर्तमान में नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट के निर्माण का कार्य प्रारंभ भी हो चुका है। राज्य में उद्योगों की स्थापना के साथ राज्य के युवाओं के लिए कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

 

कार्यक्रम को उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, विधायक श्री किरण देव ने भी संबोधित किया। देवांगन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन ने स्वागत उद्बोधन में देवांगन महाकुंभ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में देवांगन महाकुंभ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री मोती लाल साहू, श्री पुरन्दर मिश्रा, समाज के पदाधिकारीगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कलेक्टर कोरिया छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़ अतिशेष शिक्षकों के समायोजन से शिक्षकों की कमी होगी पूरी,कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी,
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
अवैध कबाड़ पर सूरजपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही, 1 लाख कीमत के 26 टन कबाड़ जप्त, 1 आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
थाना तेलीबांधा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना पुरानी बस्ती एवं रक्षा टीम की संयुक्त टीम द्वारा ली गई तलाशी।,हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर एवं वीरेन्द्र सिंह तोमर के मकान से लाखों रूपये नगदी रकम तथा सोने एवं चांदी के जेवरात सहित करोड़ों की संपत्ति जप्त
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मौसी मंदिर का सपना हुआ साकार ,,आस्था को मिला नया ठिकाना – उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के करकमलों से भूमि पूजन सम्पन्न
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक स्वास्थ्य
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर सेहतमंद रहने संदेश दिया
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सूरजपुर सुर्खियों का डबल डोज, मिडिल स्कूल में स्वीकृत सेटअप के अधिक की गई 2023 की शिक्षक भर्तियां ..? स्कूल कही तनख्वाह और कही से निकल रही..! 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री रायपुर ख़बर विधायक
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नई अध्यक्ष बनीं श्रीमती शालिनी राजपूत मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। साइबर अपराध म्यूल अकाउंट के 7 मामले में 23 आरोपी किए गए है गिरफ्तार, 98 लाख 72 हजार रूपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा।
RAVISHANKAR GUPTA Jun 3, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार
पंडरी कपड़ा मार्केट में व्यापारियों की दुकान को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
युक्तियुक्तकरण से 10 हजार स्कूल बंद होंगे, हजारों रोजगार समाप्त होगा, विरोध आंदोलन होगा – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Jun 2, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर शिक्षा /नौकरी
9000 पदों पर शिक्षकों की भर्ती का दावा झूठा, विगत 17 महीनों में एक भी पद पर नियमित शिक्षक की नई नियुक्ति नहीं,,, कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 1, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
भाजपा का घर-घर सिंदूर बांटना सुहागन महिलाओं का अपमान’ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA May 30, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile