Skip to content
  • Tuesday, 29 July 2025
  • 5:20:27 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • महिला आरक्षकों से अमर्यादित व्यवहार पर दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, SP विजय पांडेय ने की सख्त कार्रवाई
जांजगीर-चांपा

महिला आरक्षकों से अमर्यादित व्यवहार पर दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, SP विजय पांडेय ने की सख्त कार्रवाई

RAVISHANKAR GUPTA May 26, 2025 0
Spread the love

महिला आरक्षकों से अमर्यादित व्यवहार पर दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, SP विजय पांडेय ने की सख्त कार्रवाई
एक मामला आत्महत्या, दूसरा अश्लील हरकतों से जुड़ा; विभागीय अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त

जांजगीर।
पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता और महिला आरक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार के दो गंभीर मामलों में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दोनों मामलों में दोषी कर्मचारियों का आचरण न केवल विभागीय मर्यादा के विरुद्ध पाया गया, बल्कि इससे महिला पुलिसकर्मियों की गरिमा को भी ठेस पहुंची।

पहला मामला एक महिला आरक्षक की आत्महत्या से जुड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक दुष्यंत पांडेय का अपनी ही विभाग की एक महिला आरक्षक के साथ प्रेम संबंध था, जो कुछ समय पूर्व टूट गया। संबंध विच्छेद के बाद महिला आरक्षक मानसिक तनाव में आ गई थीं और अंततः उन्होंने निलयम कॉलोनी स्थित अपने निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में पाया गया कि दुष्यंत पांडेय का व्यवहार अमर्यादित, अनैतिक और विभागीय अनुशासन के विरुद्ध था। इसे गंभीर अपराध मानते हुए उन्हें सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया।

दूसरा मामला आरक्षक नारद ताम्रकार से जुड़ा है, जो रक्षित केंद्र जांजगीर में पदस्थ था। नारद पर एक महिला आरक्षक को अश्लील तस्वीरें भेजने और चरित्र हनन जैसे गंभीर आरोप लगे थे। जांच में ये आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके आधार पर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया और उन्हें भी सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अमर्यादित, अनैतिक या महिला कर्मचारियों के प्रति असम्मानजनक व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय की यह पहल विभागीय अनुशासन और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा धर्म धार्मिक पुलिस विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सतनामी समाज
विधायक गुरु खुशवंत साहेब पर हमले के खिलाफ सतनाम सेना जांजगीर-चांपा ने जताया विरोध, SP को सौंपा ज्ञापन – Z+ सुरक्षा की मांग
RAVISHANKAR GUPTA Jul 16, 2025
जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के छह सदस्य दोषी करार, अदालत ने सुनाया 7-7 साल का सश्रम कारावास
RAVISHANKAR GUPTA Jun 18, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कोरिया गरियाबंद छत्तीसगढ़ जगदलपुर जशपुर जांजगीर-चांपा जैजैपुर दंतेवाडा दुर्ग धमतरी नारायणपुर पूर्व विधायक बलरामपुर-रामानुजगंज बलौदाबाज़ार बस्तर बालोद बिलाईगढ़ विधानसभा बिलासपुर बीजापुर बेमेतरा भाजपा भिलाई महासमुंद मुंगेली मोहला मानपुर रतनपुर राजनांदगांव राजनीति राजिम रायगढ़ रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी सरगुजा सुकमा सूरजपुर
कांग्रेस ने सभी जिलों में ईडी और भाजपा सरकार का पुतला फूंका
RAVISHANKAR GUPTA Jun 15, 2025
जांजगीर-चांपा संपादकीय
जांजगीर: पिकनिक के बहाने पहुंचकर युवती से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
RAVISHANKAR GUPTA May 21, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कांग्रेस छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद बलरामपुर-रामानुजगंज महतारी वंदन योजना राजनीति राजिम रायपुर ख़बर विधायक व्यापार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे और वार्ड प्रत्याशियों के लिये किया चुनाव प्रचार
RAVISHANKAR GUPTA Feb 8, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कैबिनेट मंत्री कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना मुख्यमंत्री राजनीति राजिम रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ग्रामीण विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव का विशाल रोड शो मीनल चौबे के पक्ष में प्रचार, सांसद विधायक गण 
RAVISHANKAR GUPTA Feb 8, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा देश धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना राजिम विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रित
RAVISHANKAR GUPTA Feb 7, 2025
BREKING NEWS उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कलेक्टर कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पुलिस बेमेतरा भिलाई महतारी वंदन योजना राजिम रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2025 संपत्ति के विरूपण पर की जाए आवश्यक कार्यवाही: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह
RAVISHANKAR GUPTA Jan 20, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा दिल्ली देश नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर बधाई शुभकामनाएं बलरामपुर-रामानुजगंज बेमेतरा भाजपा भिलाई महतारी वंदन योजना राजनीति राजिम रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
किरण देव फिर बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की घोषणा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी ने दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jan 17, 2025
उत्तर प्रदेश ओडिशा। राज्य कलेक्टर कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा दंतेवाडा धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं नारायणपुर पार्षद पुलिस पूर्व विधायक प्रत्रकार बधाई शुभकामनाएं बलौदाबाज़ार भाजपा महतारी वंदन योजना राज्यपाल रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुशासन पहुंचाने हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jan 8, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दुर्ग राजनीति रायपुर ख़बर
दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी, मारपीट सरकार का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
आर्थिक नाकेबंदी की सफलता भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू ,प्रदेश की जनता ने भाजपा के संरक्षण में अडानी की लूट का विरोध किया,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile