Skip to content
  • Monday, 23 June 2025
  • 4:27:23 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन
रायपुर ख़बर

रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों के निर्माण का किया भूमि पूजन

RAVISHANKAR GUPTA Mar 28, 2025 0
Spread the love

गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में बनेगी हाईस्कूल की नयी बिल्डिंग

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पुसौर विकासखंड में 1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले दो हाई स्कूल भवनों का भूमिपूजन किया। ये स्कूल ग्राम गढ़उमरिया और सोड़ेकेला में बनाए जाएंगे।

 

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि अब यहां हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह स्कूल भवन क्षेत्र के बच्चों के अनगिनत सपनों की बुनियाद बनेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह निर्माण बच्चों से जुड़ा है। इसमें गुणवत्ता बहुत अच्छी होनी चाहिए। इस दौरान श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकासमूलक कार्यों के विस्तार के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल 31 सौ रूपये की दर से किया गया। अंतर की राशि भी एक मुश्त जारी की गई। पिछले सवा साल में 1 लाख करोड़ रुपए किसान भाईयों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिया गया है। दो साल के बकाए बोनस का भुगतान 3 हजार सात सौ करोड़ रुपए किया गया। महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। पहली कैबिनेट में प्रदेश में 18 लाख आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी होने के बाद अब लोग अपने मकान के निर्माण पूरा कर रहे हैं, उनके पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है। साथ ही भूमिहीन मजदूरों की चिंता करते हुए दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ भी किया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश विकास कार्यों को नयी ऊंचाई देने के लिए पूरे समर्पण के साथ कार्य करने के लिए हम संकल्पित हैं।

 

*75-75 लाख रुपए से बनेंगे गढ़ उमरिया और सोड़ेकला में स्कूल भवन*

 

गढ़उमरिया और सोडेकला में 75-75 लाख रुपए की लागत से भवन तैयार किए जाएंगे। इसमें यहां भूतल में प्राचार्य कक्ष, कार्यालय कक्ष, तीन क्लास रूम और प्रथम तल में कार्यालय कक्ष, दो प्रयोगशाला कक्ष बनाए जाएंगे। दोनों तलों में दो छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण होगा।

 

*मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्रा को 25 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की*

 

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने गढ़ उमरिया की छात्रा ज्योति मेहर, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की 10 वीं की मेरिट सूची में नौंवा स्थान हासिल किया था, उसे उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रूपए स्वेच्छानुदान से सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से परीक्षा की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि आगामी परीक्षा परिणामों में मेरिट में स्थान बनाने वाले छात्रों को भी सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भारत मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर एवं आई-हब रायपुर का किया वर्चुअली उद्घाटन
RAVISHANKAR GUPTA Jun 22, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भारत मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत
RAVISHANKAR GUPTA Jun 22, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति का अनमोल उपहार है योग: श्री कावरे
RAVISHANKAR GUPTA Jun 22, 2025
छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
योग दिवस पर विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह एवं बैग वितरित किया गया
RAVISHANKAR GUPTA Jun 22, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ हाई रिस्क राज्य सरकार की नाकामी कानून व्यवस्था की स्थिति का अमेरिका ने दिया अंतरराष्ट्रीय प्रमाण – पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 22, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न नव नियुक्त अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राज्यपाल रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 का भव्य आयोजन में राजपाल,विधायक पुरंदर मिश्रा,अनुज शर्मा,सुनील सोनी शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
आरंग विधायक छत्तीसगढ़ देश भारत रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सांसद स्वास्थ्य
विश्व की अगुवाई भारत करेगा, और भारत दुनिया का सबसे विकसित देश होगा – बृजमोहन अग्रवाल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश में अवैध रेत का कारोबार सत्ता के संरक्षण में,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
विद्युत विनियामक आयोग में लालटेन और चिमनी लेकर पहुंचे कांग्रेसी बिजली के मूल्य में वृद्धि को लेकर की जा रही जनसुनवाई में किया विरोध प्रदर्शन ,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों, सांसद एवं विधायकों के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन चावल उत्सव, शाला प्रवेश उत्सव के पश्चात् अब शराब महोत्सव भी मनाएगी बीजेपी की साय सरकार ,,कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय 
RAVISHANKAR GUPTA Jun 20, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile