Skip to content
  • Sunday, 6 July 2025
  • 11:24:13 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ पुलिस बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उप निरीक्षक संवर्ग में चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र

RAVISHANKAR GUPTA Mar 10, 2025 0
Spread the love

 

पुलिस केवल कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सुरक्षा का भी प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री साय

 

चार नए महिला थानों का उद्घाटन, पुलिस बल को और सशक्त बनाने पर जोर

 

N Bharat News,,,,,रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप निरीक्षक संवर्ग के 840 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि राज्य में पुलिस बल की क्षमता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पुलिस का कार्य केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण निर्मित हो, यह सुनिश्चित करना भी पुलिस विभाग की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल का कार्य लोगों के बीच शांति, विश्वास और सहयोग को बढ़ावा देना भी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। तकनीकी संसाधनों के समावेश से पुलिस बल को अधिक दक्ष और प्रभावी बनाया जा रहा है।

 

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में पुलिस बल के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्दी का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सेवा और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने नव नियुक्त पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे अपनी वर्दी का सम्मान करें और इसे हमेशा गर्व से धारण करें।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर, रायगढ़, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में नए महिला थानों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इन थानों के माध्यम से महिलाओं को अधिक सुरक्षित वातावरण और त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस बल को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नई योजनाओं पर विचार कर रही है। इन योजनाओं के तहत तकनीकी उन्नयन, आधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने नव नियुक्त अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि यह पुलिस सेवा में उनके सफर की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त पुलिस अधिकारी बनने के लिए उच्च मनोबल और अनुशासन अनिवार्य है।

 

इस अवसर पर आरंग विधायक श्री गुरु खुशवंत साहेब, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
छत्तीसगढ़ मुंगेली रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोहड़िया और रामपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री 50 हजार आवास हितग्राहियों के परिसरों में लगाए गए एक लाख से अधिक पौधे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में किया गया दर्ज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 6, 2025
रायपुर ख़बर
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने जोन 6 कार्यालय का किया दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
RAVISHANKAR GUPTA Jul 6, 2025
कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकार वार्ता,7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा ”किसान, जवान, संविधान“ सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कॉलेज मैदान में 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 5, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
माता लक्ष्मी ने रोका भगवान जगन्नाथ का मार्ग, अनुनय-विनय के बाद दी गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति,विधायक पुरंदर मिश्रा 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 5, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा के नवप्रवेश की ओर एक सशक्त कदम भविष्य के सपनों को दी नई दिशा — शाला प्रवेशोत्सव में विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 5, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बिलाईगढ़ विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे श्रीमद् भागवत कथा में हुईं शामिल
RAVISHANKAR GUPTA Jul 5, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा विकासखण्ड के चिंगपाल में विकासखण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न ,छात्र जीवन अपने जीवन में सर्वश्रेष्ठ पल होता है : किरण देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
शाला प्रवेश उत्सव मे विधायक दीपेश साहू हुए बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल 
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
खेल छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर ख़बर
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आगामी दिसंबर माह में ऑल इंडिया तीरंदाजी पुलिस टूर्नामेंट का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किया जा रहा है
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
RAVISHANKAR GUPTA Jul 2, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल के माध्यम से देश के लोकतंत्र पर कुठाराघात किया – किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 1, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile