Skip to content
  • Monday, 11 August 2025
  • 9:14:25 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • कांग्रेस का आरोप जनता को परेशान करने 5 डिसमिल जमीनों की रजिस्ट्री सरकार बंद कर रही
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज राजनीति

कांग्रेस का आरोप जनता को परेशान करने 5 डिसमिल जमीनों की रजिस्ट्री सरकार बंद कर रही

RAVISHANKAR GUPTA Feb 2, 2025 0
Spread the love

N Bharat News,,,,, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

पत्रकार वार्ता 02 फरवरी 2025

कांग्रेस ने जारी किया साय सरकार के खिलाफ का आरोप पत्र

1 साल में जनता हुई बदहाल

भाजपाई सत्ताधीश हुये मालामाल

दिशाहीन-अनिर्णय वाली रिमोट सरकार

कांग्रेस का आरोप जनता को परेशान करने 5 डिसमिल जमीनों की रजिस्ट्री सरकार बंद कर रही

भाजपा की साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस राज्य की जनता की ओर से आरोप पत्र प्रस्तुत करते है

पिछले 1 साल में भाजपा की साय सरकार जनता की उम्मीदों पर विफल साबित हो चुकी है। सरकार से युवा, किसान, महिला, मजदूर, विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, जनजाति हर वर्ग के लोग निराश है। सब सरकार से अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है।

 

ऽ भाजपा की विष्णुदेव सरकार 1 साल में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। साय सरकार के 1 साल में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही।

ऽ स्थानीय निकायों में किये गये दोषपूर्ण आरक्षण नीति के कारण ओबीसी वर्ग के लोग सरकार से नाराज है।

 

ऽ 3100 रू. एकमुश्त एवं धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य 112 रू., कुल 3217 रू. नहीं मिलने से किसान हताश है।

 

ऽ सरकार के निकम्मेपन के कारण गृहमंत्री के गृह जिले के लोहारीडीह ग्राम में एक व्यक्ति की हत्या कर फांसी पर टांग दिया गया और दूसरे व्यक्ति को घर में जिंदा जला दिया गया। एक निर्दोष को पुलिस ने मार दिया।

 

ऽ लोहारीडीह मामले में प्रशासन ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए गांव के 169 से अधिक निर्दोष लोगों पर फर्जी मुकदमा कर जेल में डाल दिया।

 

ऽ बलौदाबाजार में सरकार की लापरवाही के कारण पवित्र जैत खंभ में तोड़ फोड़ हुई और बाद में सरकार के निकम्मेपन के कारण कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिया गया। इस मामले में सतनामी समाज के युवाओं के साथ विपक्ष के नेताओं को षड़यंत्रपूर्वक जेलों में बंद रखा गया।

 

ऽ पिछली भाजपा की रमन सरकार की तरह साय सरकार में पुनः एक बार अँखफोड़वा कांड हुआ।लापरवाही पूर्वक मोतियाबिंद का ऑपरेशन किए जाने के कारण दर्जनों बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गई।

 

ऽ भाजपा सरकार में दबाव पूर्वक धर्मांतरण ज़ोर शोर से चल रहा है, धर्मांतरण के लिए दबाव डालने के कारण अब तक तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं और प्रदेश में विवाद की स्थिति बनी हुई है।

 

ऽ वनरक्षकों, पुलिस आरक्षकों तथा सरकारी नौकरी में हुए भ्रष्टाचार एवं सरकारी नौकरियां बेचे जाने के कारण युवा सरकार से नाराज है। विधानसभा चुनाव में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था एक साल में 20 हजार नौकरियां मिलना था लेकिन एक साल में भर्ती नहीं निकाली गयी। युवा ठगे महसूस कर रहे है।

 

ऽ 18.5 लाख आवास देने का वादा विधानसभा में किया था, लेकिन अभी तक आवास देने के मामले में सरकार कोई कार्ययोजना नहीं बना पायी। आवासहीन खुद को ठगा महसूस कर रहे।

 

ऽ भाजपा ने 500 रू. में सिलेंडर देने का वादा किया था, 1 साल हो गया 1 भी महिला को सिलेंडर नहीं दिया गया। यहां भी महिलाएं खुद को ठगा महसूस कर रही।

 

ऽ गरीबों के मकान, दुकान को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा, सरकारी जमीनों पर भाजपा के चहेते कब्जा कर रहे।

 

ऽ डीजल खरीदी में प्रति लीटर 6.50 रू. की छूट सिर्फ उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। आम जनता, किसान, ट्रांसपोर्ट, आटो, टेम्पो चालक, बस मालिक, ट्रैक्टर चालक, डीजल भट्टी उपयोग करने वाले होटल मालिकों को छूट नहीं दिया जा रहा।

 

ऽ सत्ता के संरक्षण में जगह-जगह अवैध शराब, गांजा, ड्रग्स, नशीली दवाई बिक रहा है।

 

ऽ सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है। अस्पतालों में दवाइयां, चिकित्सकीय टेस्टिंग की सुविधा नहीं मिल रहा है।

 

ऽ स्कूलों में चाक, डस्टर लेने पैसे नहीं।

 

ऽ जमीन के रजिस्ट्री की गाईड लाईन दरों में कांग्रेस सरकार के समय किये गये 30 प्रतिशत छूट को समाप्त कर दिया, जिससे गरीबों के मकान, प्लाट का सपना टूट गया।

 

ऽ भाजपा सरकार 5 डिसमिल से कम के छोटे प्लाटों की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। हम नगरीय निकायों और पंचायतों में इसको मुद्दा बनाने जा रहे है।

 

ऽ 1 साल में बिजली के दाम 4-4 बार बढ़ाये गये, 400 यूनिट की छूट को अघोषित तौर पर समाप्त कर दिया गया।

 

ऽ 1 साल में रेत के दाम 6 गुना, सिमेंट की कीमतें 5-5 बार बढ़ाये गये। भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है।

 

ऽ 100 दिन में अनियमित/संविदा कर्मियों को नियमित करने की मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। उल्टे बीएड शिक्षकों, विद्या मितान, अतिथि शिक्षक निकाले गये।

 

ऽ बेरोजगारी भत्ता बंद, तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना बंद, कोदो, कुटकी, रागी खरीदी बंद।

 

ऽ सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन बंद पात्र हितग्राही भटक रहे।

 

ऽ बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था इस चुनाव में बड़ा मुद्दा है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से आम आदमी डरा हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार, चाकूबाजी के कारण राज्य का हर शहर असुरक्षित है। राजधानी से लेकर मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र तक गोलियां चल रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी। राजधानी में 5 बार गोलीबारी हो गयी। गौ तस्करी की घटनायें शुरू हो गयी। महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी। लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गयी। नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 1 साल में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है।

 

पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल, महामंत्री दीपक मिश्रा, सकलेन कामदार, वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र वर्मा, प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह उपस्थित थे।

 

 

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कृषि किसान छत्तीसगढ़ दिल्ली देश नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान 11 अगस्त को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का होगा पात्र बीमित किसानों के खाते में सीधे अंतरण
RAVISHANKAR GUPTA Aug 10, 2025
BREKING NEWS कांकेर छत्तीसगढ़ व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य
एनएचएम कर्मियों ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन, मोदी की गारंटी की याद दिलाई
RAVISHANKAR GUPTA Aug 10, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक रायपुर ख़बर विधायक
कूंरा नगर पंचायत को मिला विधायक अनुज का तोहफा कूंरा में 41 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा गौरव पथ
RAVISHANKAR GUPTA Aug 10, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर बधाई शुभकामनाएं बस्तर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
07 करोड़ 16 लाख रुपए लागत से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया भूमिपूजन
RAVISHANKAR GUPTA Aug 10, 2025
आरंग आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर
राखी के पावन पर्व पर बहनों ने बांधी गुरु खुशवंत साहेब जी को राखी आरंग विधायक कार्यालय में राखी का आत्मीय उत्सव बहनों ने दी गुरु खुशवंत साहेब जी को दीर्घायु की शुभकामनाएँ
RAVISHANKAR GUPTA Aug 10, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
लगातार दूसरे वर्ष सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस नहीं मना कर आदिवासी समाज का अपमान किया – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Aug 9, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक पुलिस बधाई शुभकामनाएं बिलाईगढ़ विधानसभा विधायक शिक्षा /नौकरी
रक्षा बंधन पर विधायक कविता प्राण लहरे की अनूठी मिसाल, पुलिस भाइयों को बांधी राखी
RAVISHANKAR GUPTA Aug 9, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
IDBI बैंक के निजीकरण का विरोध*  11अगस्त को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में हुए प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Aug 9, 2025
कैबिनेट मंत्री कोरबा छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर
रक्षाबंधन पर ’बहनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण
RAVISHANKAR GUPTA Aug 8, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं
RAVISHANKAR GUPTA Aug 8, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
लगातार दूसरे वर्ष सरकार ने विश्व आदिवासी दिवस नहीं मना कर आदिवासी समाज का अपमान किया – दीपक बैज
RAVISHANKAR GUPTA Aug 9, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदेशव्यापी प्रदर्शन पूरे प्रदेश में धरने के बाद सरकार का पुतला फूंका गया
RAVISHANKAR GUPTA Aug 8, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ पूर्व विधायक भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
नन मामले में केरल भाजपा और छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार आमने-सामने कौन सच्चा कौन झूठा,,, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
RAVISHANKAR GUPTA Aug 1, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत पर बोली भाजपा फर्जी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने ,बिना नाम पते की फर्जी शिकायतें करवा रही है:रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile