Skip to content
  • Friday, 11 July 2025
  • 12:53:59 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशील पहल नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 353 नए पद मंजूर
छत्तीसगढ़ नगर निगम नगर पालिका भाजपा रतनपुर राजनीति राज्यपाल रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशील पहल नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 353 नए पद मंजूर

RAVISHANKAR GUPTA Dec 19, 2024 0
Spread the love

 

 

New Bharat News,,,,,रायपुर. 19 दिसम्बर 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव की संवेदनशील पहल पर विभाग ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए 353 नए पद मंजूर किए हैं। श्री साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने मंत्रालय से नए पदों की स्वीकृति के संबंध में आदेश जारी किया है। राज्य शासन के इस आदेश से वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे परिवारों को नियमित नौकरी मिलेगी। शासन के इस निर्णय से नियुक्ति के लिए प्रतीक्षारत परिजन काफी खुश हैं।

राज्य शासन ने प्रदेशभर के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 353 नवीन पदों की स्वीकृति दी है। इनमें भृत्य के 275, सफाई कामगार के 21, कुली के 19, तृतीय श्रेणी के सात, चौकीदार और माली के पांच-पांच, वाहन चालक का एक तथा 20 अन्य पद शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रायपुर संभाग के लिए 102 पद, दुर्ग संभाग के लिए 144 पद, बिलासपुर संभाग के लिए 78 पद, सरगुजा संभाग के लिए 16 पद तथा बस्तर संभाग के लिए 13 पद मंजूर किए गए हैं।

शासन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधानों के तहत शासकीय नौकरी में कार्यरत कर्मचारी या अधिकारी की सेवानिवृत्ति के पूर्व मृत्यु के बाद उसके परिवार के किसी सदस्य को नौकरी दी जाती है। इसके माध्यम से कर्मचारी के परिवार को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित अधिकांश प्रकरण कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों के हैं, जो वर्तमान में लंबित हैं।

 

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय समीक्षा बैठकों में नगरीय निकायों में अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित मामलों की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए थे। निकायों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राज्य शासन ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए नए पद स्वीकृत कर नियुक्ति की कार्यवाही के लिए निर्देश जारी किए हैं। अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरण लंबित रहने से प्रभावित परिवारों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शासन द्वारा इसके लिए नए पद मंजूर कर नियुक्ति प्रदान करने से संबंधित परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही निकायों को विभिन्न कार्यों के लिए कर्मचारी भी मिलेंगे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री कोरबा छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
सरकार की लापरवाही के कारण बारिश में 30 लाख मीट्रिक टन धान भीग गया है,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
एक तरफ कार्रवाई के धमकी, दूसरी तरफ दिखावे की सुनवाई के लिए समिति बनाने का धोखा, युक्तियुक्तकरण में हर स्तर पर मनमानी* पीड़ित शिक्षकों को ही किया जा रहा है प्रताड़ित, अनियमिता के दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री कोरिया छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हॉस्पिटल
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
अंबिकापुर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है – किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी
भाजपा महिला मोर्चा ने किया महंतों, पुजारियों, गुरुजनों का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर्व पर किरण सिंह देव , राजेश मूणत ने किया महंत वेदप्रकाशाचार्य का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक समृद्धि की सौगात 441 लाख की लागत से बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगात भटगांव से अनरोखा पकनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 10.95 करोड़ की मंजूरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
RAVISHANKAR GUPTA Jul 2, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile