Skip to content
  • Friday, 1 August 2025
  • 3:16:28 PM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष के रूप में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हर वर्ष मनाया जाएगा ’जनादेश परब’
उत्तर प्रदेश कोरिया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई छत्तीसगढ़ दंतेवाडा दिल्ली देश धर्म धार्मिक नगर निगम नगर पालिका नारायणपुर पार्षद पुलिस बधाई शुभकामनाएं बेमेतरा भाजपा भारत भिलाई मध्यप्रदेश रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण विदेश व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को मनाया जाएगा अटल निर्माण वर्ष के रूप में 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक हर वर्ष मनाया जाएगा ’जनादेश परब’

RAVISHANKAR GUPTA Dec 13, 2024 0
Spread the love

*डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा*

 

 

 

 

 

New Bharat news,,,,,रायपुर, 13 दिसंबर 2024/ देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली सरकार जनता की सेवा के लिए तत्पर होकर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश और प्रदेश में उत्तरोत्तर विकास हो रहा हैै। डबल इंजन की सरकार होने की वजह से लोगों को डबल लाभ हो रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी बड़ी आर्थिक शक्ति है। अगले पांच सालों में हम दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेंगे। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने कार्यक्रम में 1124 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने जनादेश परब में छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वप्रेरणा से लोकहित में पूरी जवाबदेही के साथ काम कर रही है। सरकार बनने के दूसरे ही दिन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई। मोदी की गारंटी के अनुरूप यहां किसानों से 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी की जा रही है। किसानों को उनके हक का 3716 करोड़ रूपए धान के बकाया दो साल के बोनस का भुगतान भी किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ’जनादेश परब’ के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनादेश परब को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

 

उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया।

 

विधायक श्री किरण सिंह देव ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस और बिहार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नवीन सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य, विधायकगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ दिल्ली देश नई दिल्ली भारत सांसद
आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता’: श्री साहू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ दिल्ली दुर्ग सांसद
नन गिरफ्तारी मामला विजय बघेल ने संसद में कहा क्या हम अपनी आदिवासी बेटियों की रक्षा नहीं करेंगे? कांग्रेस के जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने भ्रम फैलाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक महिला बाल विकास मंत्री रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का मध्यप्रदेश दौरा: आस्था, संस्कृति और सेवा का संगम ओंकारेश्वर, महेश्वर और महाकाल के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और प्रगति की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ सूरजपुर
सरपंच सचिवों को बाल विवाह मुक्ति हेतु दिया गया प्रशिक्षण
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ पुलिस सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 1 वर्ष पहले बिना बताए घर से निकले 11 वर्षीय बालक को किया दस्तयाब
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ सूरजपुर
सूरजपुर पुलिस की पहल। रेडियम कॉलर रोकेगा सड़क हादसे, यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले पहनाई सुरक्षा पट्टा रेडियम कॉलर
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ दुर्ग
छत्तीसगढ़: दुर्ग में दो ननों की गिरफ्तारी पर बढ़ा विवाद, कोर्ट ने जमानत खारिज की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 30, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर शासकीय पी.जी. महाविद्यालय बेमेतरा में हुआ विशेष कार्यक्रम,  विधायक दीपेश साहू और इसरो वैज्ञानिकों ने बच्चों को दी अंतरिक्ष विज्ञान की प्रेरणा
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत पर बोली भाजपा फर्जी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने ,बिना नाम पते की फर्जी शिकायतें करवा रही है:रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर
प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव सहित भाजपा नेताओं ने दी स्व. निखिल कश्यप जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
क्रेडा अध्यक्ष के खिलाफ फर्जी शिकायत पर बोली भाजपा फर्जी कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने ,बिना नाम पते की फर्जी शिकायतें करवा रही है:रंजना साहू
RAVISHANKAR GUPTA Jul 29, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ दुर्ग राजनीति रायपुर ख़बर
दुर्ग में ननों की गिरफ्तारी, मारपीट सरकार का अतिवादी चरित्र – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 28, 2025
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर
भूपेश बघेल की ट्वीट पर  भाजपा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अनुराग अग्रवाल ने आईना दिखाया
RAVISHANKAR GUPTA Jul 27, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
खनिज निगम अध्यक्ष के लिए तीन करोड तो मंत्री पद के लिए कितना?,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 24, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile