Skip to content
  • Thursday, 26 June 2025
  • 1:50:08 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • दक्षिण विधानसभा कांग्रेसियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है – बृजमोहन अग्रवाल
छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर रायपुर दक्षिण व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

दक्षिण विधानसभा कांग्रेसियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है – बृजमोहन अग्रवाल

RAVISHANKAR GUPTA Nov 10, 2024 0
Spread the love

 

New bharat news,,,,,रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए एक पर्यंटन स्थल बन गया है हर 5 साल में कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण विधानसभा एक बार घूमने के लिए आती है। कांग्रेस ने मेरे खिलाफ आठ बार नए प्रत्याशी उतारे। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए ही दक्षिण विधानसभा में आते हैं। उसके बाद उनका कोई पता ठिकाना नहीं होता है। कांग्रेस नेता चाहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट हो या फिर भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सभी हर पांचवे साल रायपुर दक्षिण में पर्यटन करने आते है। फिर उसे भूल जाते हैं ऐसे लोगों को दक्षिण की विधानसभा की जनता क्यों स्वीकार करेगी और क्यों वोट देगी। कांग्रेस प्रत्याशी को रायपुर दक्षिण की एक प्रतिशत जनता जानती नहीं है। उन्होंने कहा कि सुनील सोनी पार्षद, मेयर, आरडीए अध्यक्ष, सांसद रहे है। उनके कार्यों से ही रायपुर शहर का ऐसा स्वरूप दिखाई देता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा दक्षिण विधानसभा की जनता पूरी तरह आश्वस्त है कि दक्षिण विधानसभा का विकास भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि तीन बार मुझे विपक्ष में रहते हुए भी रायपुर दक्षिण की जनता ने जिताया है और इस बार भी जानता बीजेपी को ही जिताएगी। कांग्रेस को जवाब देना चाहिए पिछली बार महंत रामसुंदर दास को जबर्दस्ती रायपुर दक्षिण से प्रत्याशी क्यों बनाया? महंत रामसुन्दर दास जी ने कांग्रेस पार्टी क्यों छोड़ी? कांग्रेस ने उनके साथ क्या व्यवहार किया उनका अपमान क्यों किया जरा इस बात को कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए। कांग्रेस पार्टी को बताना चाहिए कि 5 वर्ष तक निगम की सत्ता संभालने वाले कांग्रेसी महापौर चुनाव प्रचार में क्यों नहीं दिख रहे हैं? उन्होंन कहा कि भाजपा के 24 वर्ष के कार्यकाल में रायपुर दक्षिण में 5 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हुए है। हर तरफ सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का जाल बिछा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को महतारी वंदन के तहत प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि दी जा रही है। दक्षिण की जनता जो खेती बाड़ी से जुड़े है उनका 21 क्विंटल धान प्रतिएकड़ और 3100 रुपए में सरकार खरीद रही है। 5 साल से प्रधानमंत्री आवास बंद थे वह फिर से प्रारंभ हो गए हैं। भाजपा को गिनाने के लिए व्यक्ति मूलक कई काम है कांग्रेस एक भी योजना बताएं कि 5 साल में उन्होंने क्या किया उन्होंने कहा कि जिनका प्लेन राजस्थान में ही उड़ान नहीं भर पाया उस कांग्रेस पार्टी को इस बात को उम्मीद छोड़ देनी चाहिए कि उनका प्लेन टेक ऑफ हो पाएगा। आज रायपुर शहर बड़ा व्यापारिक एवं औद्योगिक केंद्र है। राजधानी है रायपुर की जनता बलौदा बाजार एवं सूरजपुर की घटना को देखने के बाद कभी भी ऐसा नहीं चाहेगी रायपुर शहर को अशांत करने वाले लोगों को वोट दिया जाए। हमारे जो प्रत्याशी है उनके 40 साल के राजनीतिक जीवन में कभी कोई दाग नहीं लगा है। उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है सरल सीधा शांत मिलनसार ऐसे एक भी व्यक्ति की शिकायत नहीं हो सकती। *दक्षिण विधानसभा को जनता ने भाजपा का किला बनाया हुआ है और पिछले 36 सालों से जानता ही उसके किले की रक्षा कर रही है*। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कमल फूल और सुनील सोनी जी को वोट देगी।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि 2023 के चुनाव में हमारा स्लोगन था हमने बनाया है हम ही संभारेंगे और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गर्व के साथ यह कहता है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण से लेकर छत्तीसगढ़ के विकास और हितग्राही मूलक योजना चलाने का काम भाजपा सरकार में ही किया। भाजपा ने सुनील सोनी जैसे स्वच्छ छवि और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारा है। छात्र राजनीति से लेकर अब तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने वाले श्री सोनी का अब तक का राजनैतिक जीवन निष्कलंक रहा है। पार्षद से लेकर सांसद की भूमिका उन्होंने एक निष्ठावान कार्यकर्ता और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनकर निभाई है। आज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ जो राजधानी का विकास दिखता है उसे विकास का श्रेय है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और मेयर के रूप में काम करते हुए सुनील सोनी को जाता है। रायपुर में पेयजल की समस्या के निदान के लिए 33 टंकियां का एक साथ निर्माण, घर-घर पानी पहुंचाना, गौरव पथ निर्माण, कैनल रोड निर्माण सभी काम सुनील सोनी के कार्यकाल एवं सांसद के रूप में हुआ।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की 100 प्रतिशत परिवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन का लाभ मिल रहा है। अकेले दक्षिण विधानसभा में हमारी 80,000 माता और बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास नरेंद्र मोदी जी ने शुरू किया जिसे प्रदेश में 5 साल तक भूपेश बघेल सरकार के चलते पूरे प्रदेश में रुका रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में 6 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति हो गई है। शहरी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पट्टा वितरण करने वाली है और जिनको पट्टा मिलेगा उनका प्रधानमंत्री आवास भी स्वीकृति करने वाली है। लगभग 33 लाख परिवार को उज्जवला योजना का लाभ मिल चुका और आने वाले समय में 500 में रिफिलिंग की सुविधा भारतीय जनता पार्टी की सरकार देने वाली है।

 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जितने अपराध घटित हो रहे हैं उसमें युवक कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी की संलिप्त पाई जा रही है। चाहे सूरजपुर की घटना के आरोपी कुलदीप किस पार्टी से जुड़ा था? दामाखेड़ा के कबीर आश्रम की घटना का आरोपी अपराधी किस पार्टी से जुड़ा था? आज ही समाचार पत्र में छपा है कि शराब पी के गाड़ी चलाते हुए एक को एक्सीडेंट करने का कांग्रेस ने अपने पद से हटाया। कांग्रेस के संरक्षण में छत्तीसगढ़ अपराध बना। उन्होंने कहा कि किस आधार पर कांग्रेसी वोट मांग रहे है। भूपेश बघेल, दीपक बैज, चरण दास महंत को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस ने 5 साल में ऐसा क्या किया जिस भरोसे वोट मांग रहे हैं। रयपुर दक्षिण के चुनाव में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रीगण, विधायकगण और भाजपा संगठन के सभी पदाधिकारी बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में सब सक्रियता के साथ लगे हुए हैं और विश्वास है कि जैसे बृजमोहन अग्रवाल जी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ा था इस चुनाव में उसे रिकॉर्ड को तोड़कर हम आगे बढ़ेंगे।

 

इस दौरान पत्रकारवार्ता में विधायक गजेन्द्र यादव, रोहित साहू, सुशांत शुक्ला, ईश्वर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, अवधेश जैन मौजूद रहे।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
आरंग विधायक कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
आरंग विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा गुरु खुशवंत साहेब जी की विशेष पहल का असर शिक्षा के क्षेत्र में आरंग को मिली नई उड़ान – तीन स्कूलों के भवन निर्माण को स्वीकृति
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव  पी. दयानंद
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ बेमेतरा बेमेतरा विधायक विधायक शिक्षा /नौकरी
सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक  दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मोदी राज में मीडिया, संवैधानिक संस्थायें, शिक्षण संस्थायें सभी में आपातकाल – पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक रायपुर उत्तर विधायक रायपुर ख़बर विधायक
श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर, रायपुर उत्तर   विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में भक्ति और भव्यता का संगम — श्री जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियाँ शुरू
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री खेल मंत्री छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक शिक्षा /नौकरी
जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित एक विचार आपका जीवन बदल सकता है-राजस्व मंत्री खेल श्री टंकराम वर्मा
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश रायपुर ख़बर विधायक
अगली मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक बस्तर में होगी आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ देश भाजपा मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
आपातकाल भाजपा में मोदी और शाह की तानाशाही से पूरी भाजपा डरी सहमी,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
BREKING NEWS छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज भाजपा राजनीति विधायक
आपातकाल लोकतंत्र की हत्या जबरन नसबंदी, जेल में  – रेणुका सिंह ने कांग्रेस को घेरा” इमरजेंसी के 50 साल – कांग्रेस पर भाजपा का हमला  आपातकाल लोकतंत्र की हत्या थी
RAVISHANKAR GUPTA Jun 25, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक राजनीति रायपुर ख़बर
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के लिये सरकार जिम्मेदार – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jun 21, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile