Skip to content
  • Wednesday, 23 July 2025
  • 6:06:40 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है हमारी सरकार: मंत्री श्री टंक राम वर्मा,मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है हमारी सरकार: मंत्री श्री टंक राम वर्मा,मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

RAVISHANKAR GUPTA Nov 6, 2024 0
Spread the love

 

 

 

New bharat news,,,,,रायपुर,6 नवम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि स्कूल मैदान में राज्योत्सव के रूप में मनाया गया। देर रात तक छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति एवं रीति-रिवाजों पर केन्द्रित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। राज्योत्सव समारोह की मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने की विशेष अतिथि के रूप में की । इस मौके पर मुख्य मंच से जिला प्रशासन द्वारा नवाचारी कार्यों के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण हितग्राहियों के लिए सहज रेत उपलब्धता हेतु ई-रेत संगवारी एप्लिकेशन 1.0 का लांच एवं जिला लाइब्रेरी में कैरियर काउंसलिंग के लिए विशेष “कैरियर इन्फॉर्मेशन सेंटर”का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना देते हुए कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण की मांग को तत्कालीन प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा करते हुए अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। आज छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाईयों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से चहुँमुखी विकास हो रहा है। हम सभी को मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय का क्षमतावान नेतृत्व मिला है। केवल 10 माह के कार्यकाल में इस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की वह काबिले तारीफ़ है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है, लेकिन हमारी सरकार की प्राथमिकता में वे लोग हैं जो आज भी अपने अधिकारों से वंचित हैं। हम राज्य के पुरातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए समाज में उन संस्कारों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे राष्ट्र की एकजुटता बढ़ती है।

सरकार ने मात्र 10 महीनों के अल्प समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ एक युवा राज्य है। हमारी सरकार युवाओं की शिक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार के लिए भी ज्यादा से ज्यादा अवसरों का निर्माण कर रही है। पिछले 10 महीनों में राज्य में 7 हजार से ज्यादा शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा राज्य में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करते हुए शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाया गया है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विकास की रफ्तार और तेज होगी। हमारा विजन डाक्यूमेंट तैयार है,हमारी नई उद्योग नीति भी तैयार है, इसे इसी राज्योत्सव के अवसर पर लांच किया जा रहा है। हमारा यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूता हुआ देश में अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा क़ि पूरे प्रदेश के लिए ख़ुशी का पल है। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्माण को 24 वर्ष पूरा हो गया जिसमे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मान व प्रोत्साहन देने के लिए राज्य खेल अलंकरण शुरू किया है। इसके साथ ही खिलाडियों की सुविधा के लिए संसाधनों क़ा जाल फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा क़ि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हम सब प्रदेश के विकास में सहभागिता निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प हेतु आह्वान किया है जिसे हम सबको मिलकर पूरा करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हमारी सरकार आज कार्य कर रही है।

 

राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास आधारित प्रदर्शनी सजाई गई। अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभांवित किया साथ ही स्टॉल की सराहना की। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,आकर्षक सेल्फी प्वांइट मनोरंजन हेतु बनाये गये है छत्तीसगढ़ी व्यंजन पर आधारित गढ़कलेवा,जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी, सेल्फी पॉइंट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र था। छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति का सिलसिला देर रात तक चला। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने राज्योत्सव में समा बांध दिया। छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से दर्शक सराबोर होते रहे। राज्योत्सव में सुप्रसिद्ध छत्तीसगढी गायिका श्रीमती कविता वासनिक, दुलदुला की संस्था छत्तीसगढी ‘रंगोली’ कार्यकम अंतर्गत मनहरण साहु एवं साथियों की प्रस्तुति ,करमदा की लोक सांस्कृतिक संस्था ‘झाँपी’ अंतर्गत मणिसिंह ठाकुर एवं साथी,कोहरौद के ‘बाबा के दीवाना’ पंथी पार्टी अंतर्गत मनोज मार्कण्डेय एवं साथी तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तति का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चरण पादुका का किया वितरण  वन महोत्सव एवं एक पेंड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कलेक्टर छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर स्वास्थ्य
VPD (वैक्सीन प्रिवेंशन डिजीज) के लिए कार्य शाला सम्पन्न हुई
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का निर्देश: किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता से मिले खाद-बीज किसानों को 10.20 लाख मीट्रिक टन खाद और 7.22 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरित
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कृषि किसान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
आरंग आरंग विधायक छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
लगातार मिल रही स्वीकृतियों से बदल रही आरंग विधानसभा की तस्वीर गुरु खुशवंत साहेब जी के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
अभनपुर रायपुर ख़बर
दंपत्ति हत्याकांड का खुलासा: झोलाछाप डॉक्टर निकला कातिल, मरीज से ताने और ज़मीन सौदे को लेकर लिया खौफनाक बदला
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
पुलिस रायपुर ख़बर
1 माह से थाने का चक्कर काट रहे पीड़ित, अब आत्महत्या की चेतावनी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा नेता अपने ही सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रहे है,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
कांग्रेस कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा ने पत्रकार वार्ता में किया कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश जारी किए,कोयला आबंटन और पेड़ों की कटाई के भूपेश बघेल सरकार के कई दस्तावेज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
छत्तीसगढ़ धरसीवां विधायक राजनीति रायपुर ख़बर
कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी फ्लॉप, छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश बघेल को दिखाया आईना कांग्रेस केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति कर रही- विधायक अनुज
RAVISHANKAR GUPTA Jul 22, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ भाजपा राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा नेता अपने ही सरकार पर विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप लगा रहे है,,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 21, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
22 जुलाई को कांग्रेस करेगी प्रदेशभर में आर्थिक नाकेबंदी चक्का जाम चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी तथा अडानी के लूट के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जशपुर मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधानसभा विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
नई औद्योगिक नीति के माध्यम से विकास और रोजगार सृजन कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री  साय
RAVISHANKAR GUPTA Jul 19, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile