Skip to content
  • Friday, 11 July 2025
  • 5:03:15 AM
  • Follow Us
NEW BHARAT NEWS

NEW BHARAT NEWS

  • होम
  • भारत
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा /नौकरी
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • About
  • contact us
  • Youtube
  • Twitter
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Home
  • छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ,रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी, सीएम साय
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी स्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर 11 हजार दीपों से रौशन हुआ एकात्म पथ,रंग बिरंगी आतिशबाजी से आसमान हुआ सतरंगी, सीएम साय

RAVISHANKAR GUPTA Nov 2, 2024 0
Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रमिकों और सफाईकर्मियों को मिठाईयां और उपहार देकर बांटी दीपोत्सव और राज्योत्सव की खुशियां

 

New bharat news,,,,,,रायपुर, 01 नवंबर 2024 /छत्तीसगढ़ राज्य की 24 वीं वर्षगांठ और दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नया रायपुर के एकात्म पथ पर आयोजित 11,000 दीपों के प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से दीप प्रज्ज्वलित किया। यह आयोजन राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है, जिससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया । दीपों की रौशनी से नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ, जो राज्य के गौरव को बढ़ाएगा ।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु श्री खुशवंत साहेब, श्री इंद्र कुमार साहू, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद और श्री बसव राजू एस.सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

इस मौके पर एकात्मपथ में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर नया रायपुर के कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शानदार आतिशबाजी और रंग-बिरंगी लाइटों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर मधुर संगीत की धुनों ने माहौल को और भी मनोरम बना दिया। स्थल पर आकर्षक रंगोली सजाई गई थी, और स्थापना दिवस के प्रतीक चिन्हों के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने सेल्फी लेकर खुशी जताई।

 

इस अवसर पर नवा रायपुर में नवनिर्मित सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास आयोजित कार्यक्रम में और एकात्मपथ पर श्रमिकों और सफाईकर्मियों को दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाईयां वितरित कर शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना 1 नवंबर 2000 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में मध्य प्रदेश से अलग करके की गई थी, यह राज्य पुनर्गठन भारत के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

 

छत्तीसगढ़ की स्थापना के पीछे का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में विकास की गति को तेज करने के साथ यहां की विशिष्ट सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मान्यता देना और लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा प्रदान करना था।

 

आज, राज्य अपनी 24वीं स्थापना वर्षगांठ मना रहा है और अपनी समृद्ध संस्कृति और विविधता के साथ देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह दिन राज्य के लोगों के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है।

RAVISHANKAR GUPTA

Website: http://nbharatnews.com

प्रधान सम्पादक - रविशंकर गुप्ता प्रधान कार्यालय - कुशालपुर, रिंग रोड नंबर 1 , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 सम्पर्क सूत्र - 9425257335

Related Story
कैबिनेट मंत्री कोरबा छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन में सद्गुरु कबीर आश्रम में की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
सरकार की लापरवाही के कारण बारिश में 30 लाख मीट्रिक टन धान भीग गया है,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
एक तरफ कार्रवाई के धमकी, दूसरी तरफ दिखावे की सुनवाई के लिए समिति बनाने का धोखा, युक्तियुक्तकरण में हर स्तर पर मनमानी* पीड़ित शिक्षकों को ही किया जा रहा है प्रताड़ित, अनियमिता के दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री कोरिया छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हॉस्पिटल
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से कोरिया जिले को मिली बड़ी सौगात
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
अंबिकापुर कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ जगदलपुर भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है – किरण सिंह देव
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी
भाजपा महिला मोर्चा ने किया महंतों, पुजारियों, गुरुजनों का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
छत्तीसगढ़ जगदलपुर धर्म धार्मिक बधाई शुभकामनाएं भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
गुरु पूर्णिमा पर्व पर किरण सिंह देव , राजेश मूणत ने किया महंत वेदप्रकाशाचार्य का सम्मान
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक समृद्धि की सौगात 441 लाख की लागत से बनेगी सेंट्रल लाइब्रेरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी सूरजपुर
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से सूरजपुर को मिली सड़क विकास की सौगात भटगांव से अनरोखा पकनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली 10.95 करोड़ की मंजूरी
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025

Leave a Reply
Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीति
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रशिक्षण देने आए और दोनों विभाग की अव्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं,,कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 10, 2025
कांग्रेस छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने किसान-जवान-संविधान सभा की तैयारियों की समीक्षा किया नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए
RAVISHANKAR GUPTA Jul 4, 2025
BREKING NEWS कांग्रेस कृषि किसान छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर ख़बर व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ – कांग्रेस
RAVISHANKAR GUPTA Jul 3, 2025
कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमननानी मुख्यमंत्री राजनीति रायपुर ख़बर विधायक व्यापार शिक्षा /नौकरी
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
RAVISHANKAR GUPTA Jul 2, 2025

Disclaimer

साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी N. भारत इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। N. भारत में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, N. भारत या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा।

स्वामी/संपादक – रवि शंकर गुप्ता

प्रधान कार्यालय – रिंग रोड नं 01 , कुशालपुर , रायपुर (छत्तीसगढ़) 492001 EMAIL ID – nbharatnews01@gmail.com MOBILE NO. – 9425257335 Copyright © 2024 | Powered by WordPress | Newsio by ThemeArile